Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धारदार हथियार से हुई थी महिला की हत्या:धड़ और सिर अलग-अलग मिले, खुलासे के लिए लगीं 6 टीम

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र में महिला की सिर कटी लाश मिलने के बाद पुलिस की 6 टीमों को वारदात का खुलासा करने के लिए लगाया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला हत्या कर शव के धड़ और सिर अलग अलग करने का सामने आ रहा है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया को यह हत्या कर शव के टुकड़े कर अलग-अलग फेंकने का प्रतीत हो रहा है। 6 टीमों को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। नरसेना थाना क्षेत्र का गांव घुंघरावली बांगर के रजवाहे में महिला की सिर कटी लाश मिली थी, जिसका सिर अलग था और धड़ अलग। मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उसकी बाजू पर 'बबली' लिखा हुआ मिला है, जिसके आधार पर पुलिस आशंका जता रही है कि महिला किसी अन्य राज्य की हो सकती है। रविवार को बुलंदशहर में एक महिला का सिर कटा शव मिलने से हड़कंप मच गया था। सिर कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने करीब 7 घण्टे बाद उसका सिर बरामद कर लिया। थाना पुलिस ने घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर सरसों के खेत से महिला का कटा हुआ सिर बरामद किया। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि सिर की तलाश के लिए चार टीमें लगाई गई थीं। इन टीमों ने गहन तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद यह बरामदगी हुई। फिलहाल महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीईओ ने वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया:देवरिया में छात्रों से राजधानियां और पर्यायवाची पूछे, तैयारी परखी
    Next Article
    सीतापुर में चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना:कपड़े की दुकान से नकदी-कपड़े चोरी, शराब और मोबाइल शॉप के ताले तोड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment