Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 सिंगर जैसमीन के 'मर जावां' गाने पर झूमे लखनऊवाले:शंकर महादेवन संग दिखा रिंकू का क्रेज, UP T-20 की शुरुआत

    19 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शाम UP T-20 के सीजन-4 का आगाज हो गया। धुरंधर-2 की सिंगर जैसमीन सैंडलस ने जैसे ही ‘जे तैनू यार न मिले ते मर जावां…’ गाया। लखनऊ वाले झूम उठे। शंकर महादेवन ने 'शिव तांडव स्त्रोतम' से परफॉर्मेंस की शुरुआत की। शंकर महादेवन के ‘रोके तुझको आंधियां या जमीन और आसमां, पाएगा जो लक्ष्य है तेरा’ गाने पर फैंस ने चीयर्स किया। इसके बाद अपने दोनों बेटों संग 'जिंदा है तो प्यार कर, प्याला पूरा भर ले... गाने से दर्शकों में जोशभर दिया। सीएम योगी ने क्रिकेट लीग का उद्घाटन किया। इसके पहले ड्रोन से आसमान में यूपी टी 20 लीग लिखा गया। टीमों के नाम, लोगो और ट्रॉफी बनाई गई। सीएम योगी के साथ BCCIउपाध्यक्ष राजीव शुक्ला की तस्वीर और तिरंगा बनाया गया। लीग का पहला मैच काशी रुद्रास और मेरठ मावरिक्स के बीच खेला जा रहा है। मेरठ मावेरिक्स ने काशी रुद्रास को 118 रन पर ऑलआउट कर दिया है। अब जीत के लिए 119 रन चाहिए। 5 तस्वीरें देखिए… यूपी T-20 में खेल रही हैं 6 टीमें यूपी T-20 लीग के चौथे संस्करण में कुल 6 टीमें खेल रही हैं। इनमें काशी रुद्रास, मेरठ मैवरिक्स, नोएडा सुपर किंग्स, कानपुर सुपरस्टार्स, लखनऊ फाल्कन्स और गोरखपुर लायंस हैं। लीग में फाइनल समेत कुल 34 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। UP T-20 लीग के पल-पल अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    चोटिल जेमिमा एशिया कप से बाहर, एशियाड भी नहीं खेलेंगी:प्रतिका को मौका; इंडिया का पहला मैच 30 अगस्त को होगा
    Next Article
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश 426 पर ऑलआउट:पहली पारी में 228 रनों की बढ़त, तंजिद हसन ने 101 रन की पारी खेली

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment