Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ध्वस्तीकरण से पहले ही उजड़ने लगा मेरठ का सेंट्रल मार्केट:व्यापारियों ने खुद खाली करनी शुरू की दुकानें, टीन शेड और अन्य सामान कबाड़ी को बेचा

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ की सेंट्रल मार्केट में जैसे-जैसे ध्वस्तीकरण की तारीख नजदीक आ रही है और व्यापारियों को कहीं से कोई मदद नहीं मिल रही है वैसे ही व्यापारियों की बेचैनी भी अब बढ़ती जा रही है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले ही सेंट्रल मार्केट की रौनक खत्म होनी शुरू हो गई है और दुकानदार खुद अपनी दुकानों को खाली करने के साथ-साथ तोड़ना शुरू कर चुके हैं। सेंट्रल मार्केट के व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए बाहर के टीन शेड हटा रहे हैं तो इसी के साथ-साथ दुकानों के शटर हटाकर दीवार भी कर रहे हैं। उनको कहीं ना कहीं उम्मीद है कि अगर दुकान का शटर हटकर गेट लग जाएगा तो वह इस ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से बच जाएंगे हालांकि इस बात की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है के दीवार लगाने पर प्रतिष्ठान बचेंगे। दुकानों से बिकना शुरू हुआ समान कुछ व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों के बचने की उम्मीद छोड़ भी चुके हैं इसके बाद वह अब अपनी दुकानों का सामान जैसे शर्ट या बाहर सजावट के लिए लगाई गई सीलिंग इत्यादि को उतार कर कबाड़ी को बेचते भी नजर आ रहे हैं व्यापारियों का कहना है कि अब कोई चमत्कार ही हमारे प्रतिष्ठानों को बचा सकता है अन्यथा कोई विकल्प नहीं है। प्रदर्शन से नहीं निकला कोई समाधान सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए पंचायत की, व्यापारिक बंदी की, इसके साथ-साथ उन्होंने भगवान से भी प्रार्थना करते हुए सुंदरकांड का आयोजन भी किया। उसके बाद भी उन्हें इस कार्रवाई में कोई राहत नहीं मिली आवास विकास निरंतर अपना कार्य कर रहा है और उनके अनुसार निर्धारित समय पर कार्रवाई होगी। माननीय न्यायालय के आदेशकों का पालन आवास विकास के अधिकारियों को कहना है कि अभी तक प्रतिष्ठानों के दोस्त ना किए जाने के पक्ष में कोई आदेश नहीं है जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आदेश है उसी के तहत दोस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी इसके लिए पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य फायर ब्रिगेड और अन्य विभागों से भी समय आने पर मदद ली जाए। व्यापारियों में बने दो गुट सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों में भी दो घूट बन गए हैं जहां व्यापारियों का एक गुट किसान मजदूर संगठन के साथ मिलकर धरना चल रहा है और आवास विकास और आरटीआई एक्टिविस्ट लोकेश खुराना का विरोध कर रहा है। वहीं दूसरे गुट के व्यापारियों ने शांति प्रिय तरीके से बीते दिन एक ज्ञापन एडीएम को सौप और उसके बाद उन्होंने अपने बाजार भी खोल हालांकि सेक्टर 2 में दुकान आज भी खुल रहे हैं व्यापारियों का यही कहना है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आगे कुछ नहीं है अगर दुकान बचेंगे तो सभी की बच जाएंगे और दोस्त होगी तो भी सभी की होगी इसलिए इस प्रकार से कोर्ट के आदेश की अभिन्न करना बिल्कुल गलत है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खोया और रंगीन पापड़ से 500 बीमार:डॉक्टर बोले- मिलावटी पकवान और केमिकल रंगों से मरीज बढ़े
    Next Article
    देवरिया के दो शिक्षक प्रांतीय पदों पर नियुक्त:नरेंद्र सिंह संयुक्त मंत्री, अमरनाथ वर्मा प्रांतीय ऑडिटर बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment