Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Tihar Jail में गैंगस्टर नवीन बाली और ढिल्लू का हंगामा, अधिकारियों से की हाथापाई

    12 hours ago

    1

    0

    नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी स्थित तिहाड़ की केंद्रीय जेल संख्या-दो के उच्च सुरक्षा वार्ड में बंद गैंगस्टर नवीन बाली और संदीप उर्फ ढिल्लू ने जेल अधिकारियों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की एवं उन्हें धमकी दी। उन्होंने दीवारों तथा अन्य वस्तुओं से बार-बार अपना सिर पटककर खुद को घायल करने का प्रयास किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना सितंबर के आखिरी हफ्ते में हुई। जेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों कैदियों ने उच्च सुरक्षा वार्ड के कथित तौर पर अंदर हंगामा किया, जेल कर्मचारियों को डराया-धमकाया और वार्ड अधिकारियों तथा जेल अधीक्षकों को जान से मारने की धमकी दी। एक सूत्र ने बताया, दोनों गैंगस्टरों, नवीन बाली और संदीप ढिल्लू ने जेल अधिकारियों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और उनसे कहा कि वे उन्हें जान से मार देंगे।सूत्र ने कहा कि दोनों ने कर्मचारियों को डराकर और उच्च सुरक्षा वार्ड के भीतर अधिकारियों के काम में बाधा डालकर दहशत जैसा माहौल पैदा कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, संदीप उर्फ ढिल्लू ई-मुलाकात के जरिए अपने परिवार के सदस्यों से बात कर रहा था, तभी वह कथित तौर पर आक्रामक हो गया और जेल कर्मचारियों को गालियां देने लगा। एक अधिकारी ने बताया, उसने जेल कर्मचारियों को गालियां देना शुरू कर दिया और उन पर हमला करने की कोशिश की।इसके बाद, कैदी ने दरवाजों, दीवारों और एक कूलर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जेल कर्मचारियों को संदेह हुआ कि ढिल्लू नशीले पदार्थों के प्रभाव में हो सकता है, जिसके बाद उसके मूत्र की जांच की गई। अधिकारी ने कहा, कैदी ने दरवाजों, दीवारों और कूलर पर अपना सिर मारना शुरू कर दिया।कर्मचारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा परिवार से बातचीत पूरी कराने के लिए उसे रोका। परिवार से बातचीत पूरी होने के बाद, उसे अपने ब्लॉक में लौटने का निर्देश दिया गया। जेल अधिकारी दोनों कैदियों के आचरण और कथित धमकियों व खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश से जुड़ी परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है और इस घटना को सुरक्षा से जुड़े मामले के रूप में देख रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सस्ते US Dollar का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाला Surat से गिरफ्तार
    Next Article
    बिहार में बाढ़ नियंत्रण के लिए Water Grid और गाद निकासी जरूरी: Nitin Gadkari

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment