Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ujjwal Biswas का कोलकाता में 72 वर्ष की उम्र में निधन

    1 day ago

    3

    0

    पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का लगभग तीन सप्ताह तक स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझने के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।मुकुंदपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती बिस्वास को पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। ममता तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने कहा, अभी पता चला है कि उज्ज्वल बिस्वास का आज रात करीब नौ बजे निधन हो गया।’’ बायपास सर्जरी के बाद पूर्व मंत्री को कई स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ था। इसके बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई तथा निमोनिया, मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) ने उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को और बढ़ा दिया।अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें किडनी की गंभीर समस्या भी हो गई थी और उनका डायलिसिस चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिस्वास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जीवन के अंतिम महीनों में उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। एक्स पर जारी अपने शोक संदेश में ममता बनर्जी ने बिस्वास को सार्वजनिक जीवन में एक सहयोगी से कहीं अधिक बताते हुए कहा कि उनके बीच वर्षों से बना गहरा रिश्ता था।ममता बनर्जी ने कहा कि बिस्वास ने अपना पूरा जीवन तृणमूल कांग्रेस और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अमूल्य थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indian Visa प्रक्रिया हुई आसान, गृह मंत्रालय ने मुख्य श्रेणियां घटाकर 9 कीं
    Next Article
    Ratlam में Karni Sena प्रमुख Mahipal Singh Makrana समेत 30 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment