Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC सांसद Abhishek Banerjee को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 26 फरवरी तक नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

    2 hours from now

    1

    0

    कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी को दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत की अवधि सोमवार को बढ़ा दी। न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने इस साल मई से बनर्जी के खिलाफ दर्ज छह मामलों के संबंध में उनकी ओर से दायर दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाई। डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी को मिली यह राहत 26 फरवरी 2027 तक या अदालत के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) लागू रहेगी।न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने इनमें से तीन मामलों में 25 अगस्त को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जांच अभी पूरी नहीं हुई है और परिस्थितियों में ऐसा कोई बदलाव नहीं आया है जिसके आधार पर बनर्जी को राहत की अवधि बढ़ाने से इनकार किया जाए। इन तीन मामलों में राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता बिलवदल भट्टाचार्य ने अदालत से कहा कि उच्च न्यायालय के 25 अगस्त के आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) दायर की गई है जो अभी विचाराधीन है। अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध करते हुए बनर्जी के वकील गोपाल शंकरनारायणन ने अदालत से कहा कि उच्चतम न्यायालय में लंबित विशेष अनुमति याचिका में खामियां हैं।राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय की ओर से 25 अगस्त को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने के बनर्जी के अनुरोध का विरोध किया। इन तीन मामलों में भवानीपुर, विष्णुपुर और कालीतला थानों में दर्ज प्राथमिकियों के संबंध में पुलिस को बनर्जी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने से रोका गया है। दक्षिण 24 परगना जिले के रवींद्रनगर और विष्णुपुर थानों में दर्ज तीन अन्य मामलों में राज्य सरकार ने दो मामलों की जांच में हुई प्रगति का विवरण देने वाले दस्तावेज अदालत में पेश किए।शंकरनारायणन ने इन तीन मामलों में बनर्जी को सात सितंबर को दी गई अंतरिम राहत की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया। राज्य सरकार की ओर से पेश अतिरिक्त महाधिवक्ता राजदीप मजूमदार ने इस अनुरोध का विरोध किया। न्यायमूर्ति भट्टाचार्य ने कहा कि तीनों मामलों में जांच जारी है।उन्होंने बनर्जी को दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम राहत 26 फरवरी 2027 तक या अदालत के अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) बढ़ा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सूखा राहत पर केंद्र की चुप्पी से Karnataka नाराज, Supreme Court जाने की तैयारी
    Next Article
    नेपाल के बिना हमारे राम और धाम अधूरे, बालेन शाह संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने 24,000 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment