Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TTE ने चलती ट्रेन में युवती से किया रेप:गोरखपुर में बोली- सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया, दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

    6 hours ago

    1

    0

    अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस में टीटीई ने एक युवती ने दुष्कर्म किया है। युवती परीक्षा देने मऊ गई थी। लौटते समय भीड़ ज्यादा होने के कारण टिकट नहीं ले सकी। वह एसी कोच में खड़ी थी। टीटीई ने सीट दिलाने के बहाने केबिन में ले गया। इसके बाद युवती के साथ रेप किया। युवती को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो उसे बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई कर देंगे। यह घटना रविवार को एसी प्रथम श्रेणी कोच के केबिन में इंदारा व देवरिया के बीच हुई। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने पर आरोपित टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर पीड़ित ने जीआरपी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया, जिसे देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपित की तलाश में जीआरपी की टीम छापेमारी कर रही है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पीड़ित युवती मऊ जिले की रहने वाली है। वह गोरखपुर में किराए पर रहकर सेना भर्ती की तैयारी कर रही है। वह एनसीसी का ‘सी’ सर्टिफिकेट परीक्षा देने मऊ गई थी। परीक्षा के बाद जब वह लौट रही थी, तब स्टेशन पर ज्यादा भीड़ और जल्दबाजी के कारण वह टिकट नहीं ले सकी। ट्रेन में चढ़ने के बाद वह एसी कोच में खड़ी थी। इसी दौरान टीटीई राहुल कुमार ने उससे पूछताछ की। टीटीई ने पहले उसका नाम-पता और परीक्षा से जुड़ी जानकारी पूछी। जब उसे पता चला कि वह एनसीसी कैडेट है और गोरखपुर में तैयारी कर रही है। युवती को उम्मीद थी कि बिना टिकट होने पर नियम के अनुसार उससे जुर्माना लेकर सीट दे दी जाएगी। लेकिन युवती का आरोप है कि टीटीई ने उसे सीट दिलाने का भरोसा दिया और एसी प्रथम श्रेणी के कोच में अपने केबिन में ले गया। केबिन में ले जाकर किया दुष्कर्म युवती का आरोप है कि केबिन में बैठाने के बाद टीटीई ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले सामान्य बातचीत की, लेकिन कुछ ही देर में उसका व्यवहार बदल गया। मेरे साथ दुष्कर्म किया। जब मैंने विरोध किया तो आरोपी ने बिना टिकट यात्रा का मामला बनाकर कार्रवाई करने की धमकी दी। पीड़िता ने शोर मचाया और डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला सामने आया, आरोपी टीटीई देवरिया स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर में दर्ज हुआ मुकदमा ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने के बाद युवती ने जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला बाद में देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया- आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दे दी गई है। रेलवे नियमों की अनदेखी रेलवे नियमों के अनुसार यदि कोई यात्री बिना टिकट ट्रेन में चढ़ जाता है, तो टीटीई उसे जुर्माना लगाकर वैध टिकट जारी करता है और सामान्य कोच में भेजता है। किसी यात्री को अलग से केबिन में ले जाना नियम के खिलाफ है। इस घटना ने ट्रेन में महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अगल-अलग धाराओं में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… गैंग के वीडियो इंस्टाग्राम पर देखकर ज्वाइन किया लॉरेंस गैंग:आगरा के 5 लड़कों ने रोहित शेट्‌टी के घर पर की फायरिंग फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्‌टी के घर फायरिंग केस में यूपी के 7 आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें 5 आरोपी आगरा के है। इन सबको लॉरेंस गैंग से जुडे़ बाह बिजौली के ही शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू पंडित ने अपने साथ जोड़ा था। गोलू पंडित ने जयपुर के जी क्लब होटल पर फायरिंग की थी। इस मामले में राजस्थान पुलिस ने उसे आगरा से गिरफ्तार किया था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े...VIDEO:300 कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट; अखिलेश बोले- एक पुलिसवाले के सामने 50 लोग खड़े हो जाओ
    Next Article
    शंकराचार्य विवाद पर ब्रजेश पाठक बोले- चोटी खींचना महाअपराध है:जिसने भी खींची उसे महापाप लगेगा; सबकुछ लिखा जा रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment