Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TVK प्रमुख और मुख्यमंत्री C Joseph Vijay ने मदुरंतकम में ट्रैक्टर चलाकर किया चुनाव प्रचार

    6 hours ago

    1

    0

    मदुरंतकम (तमिलनाडु), दो अक्टूबर तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के अध्यक्ष एवं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के बीच शुक्रवार को ट्रैक्टर चलाया। विजय आधिकारिक कार्यक्रमों में अक्सर वाहन चलाते हैं। विजय का काफिला जब यहां के पास एक गांव से गुजर रहा था, तो सड़क किनारे एक किसान को खेत में ट्रैक्टर चलाते देखकर रुक गया।सफेद कमीज और धोती पहने मुख्यमंत्री अपने वाहन से उतरे और सीधे खेत में गए तथा ट्रैक्टर चला रहे किसान से बातचीत की। किसान ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुछ ही देर बाद विजय ने ट्रैक्टर की ड्राइविंग सीट संभाली और कीचड़ से भरे खेत में कुछ मिनट तक ट्रैक्टर चलाया।इसके बाद वह उसे मुख्य सड़क पर ले आए, जहां इंतजार कर रहे लोगों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने किसान को अपना ट्रैक्टर चलाने की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने किसान के कंधे पर हाथ रखकर उसके साथ सेल्फी भी ली।विजय ने मदुरंतकम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार मरगाथम कुमारवेल के लिए वोट मांगते हुए यहां गांवों में रोड शो किया। प्रचार के दौरान विजय अक्सर अपने वाहन से उतरकर लोगों से मिलते रहे। उन्होंने एक गांव में दिव्यांग लोगों से मुलाकात की।उन्होंने खेत में काम कर रहे कृषि मजदूरों से भी कुछ देर बातचीत की। उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ एक दुकान पर चाय भी पी। एक महिला और उसके बच्चे को पारंपरिक आरती करते देखकर विजय अपने वाहन से उतरे और स्वयं उनकी आरती की तथा दोनों को तिलक लगाया।विजय आधिकारिक कार्यक्रमों में कार समेत कई वाहन चला चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में प्रदर्शन, Atishi समेत 700 हिरासत में
    Next Article
    CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment