Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC के खिलाफ प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस से धक्का-मुक्की:बैरिकेडिंग पर चढ़े, कपड़े उतारे; अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP से छिटका सवर्ण समाज

    6 hours ago

    1

    0

    UGC रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण मोर्चा आज लखनऊ में प्रदर्शन कर रहा है। परिवर्तन चौक पर सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पैदल मार्च जैसे ही हजरतगंज की ओर बढ़ा, पुलिस ने 200 मीटर दूर केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इससे नाराज प्रदर्शनकारी कपड़े उतारकर सड़क पर बैठ गए। कुछ लोग पुलिस की बैरिकेडिंग पर चढ़ने लगे। पुलिस ने उन्हें खींचकर नीचे उतारा। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बस की छत पर चढ़ने लगे। इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी बहस हुई। धक्का-मुक्की भी हुई। हालात बेकाबू होते देख पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इस बीच मोहनलालगंज में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ‘दीपू’ को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। बलरामपुर में पूर्व बरेली सिटी मजिस्ट्रेट और पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने बीते दिनों UGC रेगुलेशन के खिलाफ ही इस्तीफा दे दिया था। भाजपा सरकार को आड़े हाथ लेते हुए अलंकार ने कहा- सवर्ण और ओबीसी वर्ग भाजपा से छिटक चुका है। हम जल्द ही नई राजनीतिक पार्टी लॉन्च करेंगे। जनता को भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। भाजपा विदेशी जनता पार्टी बनकर रह गई है। हम जल्द ही एक ऐसी पार्टी लॉन्च करेंगे, जो सनातनियों के समर्थन में होगी। इससे पहले, सवर्ण मोर्चे ने कुछ अन्य संगठनों के साथ दोपहर 12 बजे प्रदर्शन शुरू किया। पैदल मार्च परिवर्तन चौक से गांधी प्रतिमा तक निकाला जाना था। इसे लेकर मार्च के रूट पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात है। पहले तस्वीरें… प्रदर्शन के पल-पल अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूलने वाले दरोगा अरेस्ट:प्रयागराज में दोनों को दौड़ाकर पकड़ा, कारोबारी को किडनैप किया था
    Next Article
    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, पब्लिक ने बांधकर पीटा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांधे, पीटकर चेहरा-आंखें सुजाई, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment