Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झोलाछाप ने महिला से रेप किया, पब्लिक ने बांधकर पीटा,VIDEO:साड़ी से दोनों हाथ-पैर बांधे, पीटकर चेहरा-आंखें सुजाई, आरोपी की दो पत्नियां, 6 बच्चे

    8 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर में एक झोलाछाप ने घर में घुसकर दलित महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब महिला ने विरोध कर शोर मचाया तो उसे धमकाकर रेप किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर महिला ने मोहल्ले में आकर शोर मचाया तो लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे जमकर पीटा और पीट पीटकर आंखें सुजा दी। बाद में उसे महिला की साड़ी से बांधकर गली में लिटा दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को छुड़ाकर थाने ले गई। उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। पिटाई और साड़ी से बांधने का वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मौके के विजुअल देखिए अब समझिए पूरा मामला गांव में पीड़ित महिला ने बताया- गुरुवार रात को मैं अपने 10 और 5 साल के बच्चों के साथ घर में सो रही थी। मेरा पति हैदराबाद में जॉब करता है। रात करीब 11 बजे गांव का झोलाछाप दिनेश मद्धेशिया पीछे के दरवाजे पर पहुंचा और गेट खटखटाया। जैसे ही मैंने गेट खोला तो वो धक्का मारते हुए अंदर आया और जबरदस्ती करने लगा। जब मैंने शोर मचाया तो गला दबाकर मारने की धमकी दी। उसके बाद उसने दरिंदगी की। जब मैं किसी तरह उसे धक्का मारकर भागी और बच्चों को उठाकर शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के लोगों ने पकड़कर बांधा ग्रामीणों ने उसे भागने से पहले ही पकड़ लिया और साड़ी से बांध दिया। इसके बाद झोलाछाप को जमकर लोगों ने पीटा। इस दौरान गांव के लोगों की भीड़ मौके पर लग गई। करीब एक घंटे तक गांव में हंगामा होता रहा। बताया जाता है कि लोगों के सामने पीड़िता ने आरोपी के गाल पर कई चप्पल मारे। उसके बाद कई और महिलाओं ने थप्पड़ जड़े। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद आनन फानन में पुलिस गांव पहुंची। आरोपी के हाथ पैरों में बंधी साड़ी खोली। इसके बाद उसे थाने लेकर आई। आरोपी दो पत्नियों के साथ रहता है पीड़िता के अनुसार, आरोपी पहले भी कई बार गलत इरादे से घर में घुस चुका था। करीब तीन-चार साल पहले भी ऐसी ही एक घटना हुई थी, लेकिन तब गांव के लोगों ने समझौता करा दिया था। आरोपी ने दो शादियां की हैं। दोनों पत्नियों साथ रहती हैं। दोनों से उसके छह बच्चे हैं। वह झोलाछाप और क्लीनिक चलाता है। आरोपी पर केस दर्ज कर भेजा जेल थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया - महिला की तहरीर पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के बीच पहले भी विवाद हुआ था। जिसमें समझौता हो गया था, लेकिन इस बार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ------------------- ये खबर भी पढ़ें सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी:बाराबंकी में ससुर को भी पीटा, घराती-बाराती भिड़े, कुर्सियां तोड़ीं बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर पर भी हाथ उठा दिया। धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में हाथापाई होने लगी। जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसने लगे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    UGC के खिलाफ प्रदर्शन, लखनऊ पुलिस से धक्का-मुक्की:बैरिकेडिंग पर चढ़े, कपड़े उतारे; अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP से छिटका सवर्ण समाज
    Next Article
    रेवाड़ी में चोरों ने 2 मकानों के ताले तोड़े:गहने-कैश लेकर फरार, दोस्त की बहन की शादी में गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment