Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Umang Singhar का दावा: Balaghat में दूषित पानी से 19 बच्चों की मौत, आंकड़े छिपा रही सरकार

    26 minutes from now

    2

    0

    मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शुक्रवार को दावा किया कि बालाघाट जिले के आदिवासी बहुल गांवों में दूषित पानी से फैली बीमारी के कारण 19 बच्चों की मौत हो चुकी है और राज्य सरकार वास्तविक आंकड़े छिपा रही है। सिंघार के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि सिंघार ने प्रभावित गांवों कुंडेकसा, बोंदारी और कोरका का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती बीमार बच्चों से मुलाकात कर उनकी हालत और उन्हें मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।बयान के अनुसार उन्होंने प्रभावित परिवारों से भी मुलाकात की। स्थानीय ग्रामीणों ने दावा किया कि दूषित पानी और संक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से बीमारी फैल रही है तथा आसपास के गांवों में अब तक 19 बच्चों की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन मृतकों के वास्तविक आंकड़े सामने नहीं ला रहा है।सिंघार ने प्रभावित बैगा आदिवासी बहुल गांवों में तत्काल स्वास्थ्य जांच, उपचार, पर्याप्त पोषण और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा, ‘‘दूषित पानी और कुपोषण की आशंका के बीच स्थिति बेहद चिंताजनक है। सरकार को तत्काल हर व्यक्ति, विशेषकर बच्चों की स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए।’’ कांग्रेस नेता ने बीमार बच्चों का उचित और नि:शुल्क उपचार, पर्याप्त पोषण, स्वच्छ पेयजल तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की।उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करे कि हर बच्चे को समुचित इलाज मिले और चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी परिवार को अपना बच्चा न खोना पड़े। सिंघार ने संभावित प्रशासनिक लापरवाही की निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की लापरवाही के कारण बैगा आदिवासी बहुल इलाकों में 19 बच्चों की जान गई है।सिंघार ने कहा, ‘‘सरकार लोगों के सामने वास्तविक आंकड़े रखने के बजाय मौतों की वास्तविक संख्या छिपाने की कोशिश कर रही है।’’ उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, लेकिन उनके पास आदिवासी परिवारों के ‘‘आंसू पोंछने’’ और बच्चों की जान बचाने का समय नहीं है। सिंघार ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री मोहन यादव आदिवासी गौरव की बात करते हैं। उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने इन आदिवासी बच्चों के लिए क्या किया है।’’ सिंघार के साथ कांग्रेस विधायक संजय उइके, मधु भगत, अनुभा मुंजारे और विवेक विक्की पटेल भी गांवों के दौरे पर थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Lucknow-Kanpur Expressway पर High Court ने केंद्र और राज्य से भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब मांगा
    Next Article
    Narendra Modi ने Independence Day पर 2047 तक विकसित भारत का संकल्प दोहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment