Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव जेल में 200 बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक:घंटों कतार में इंतजार के बाद मिला मौका, मुलाकात के लिए टोकन बांटे गए

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिला जेल में बुधवार को भाईदूज पर बहनों ने बंद भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतारें लग गईं। मुलाकात का सिलसिला सुबह 10 बजे शुरू हुआ। शाम तक मुलाकात जारी रहने की बात कही गई। अब तक 200 बहनें भाइयों से मिल चुकी थीं। मुलाकात के लिए सुबह से ही टोकन बांटे गए। अपनी बारी के इंतजार में बहनें घंटों लाइन में खड़ी रहीं। जेल के गेट पर लंबा इंतजार करने के बाद उन्हें भाइयों से मिलने का मौका मिला। सजा काट रहे और विचाराधीन बंदियों से मिलने आई बहनों की संख्या अधिक रही। भाइयों से लिया नेकी की राह पर चलने का वचन बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। कई बहनों ने उपहार लेने के बजाय भाइयों से अच्छाई और नेकी की राह पर चलने का वचन लिया। मुलाकात के दौरान कई भाई-बहन भावुक हो गए और रो पड़े। जेल प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था जेल अधीक्षक पंकज सिंह ने दूर-दराज से आई बहनों के लिए मुलाकात की विशेष व्यवस्था कराई, ताकि वे भाईदूज पर अपने बंद भाइयों से मिलकर त्योहार मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बेटा घायल, घर में घुसकर हमला; 4 आरोपियों पर FIR
    Next Article
    शामली में भैया दूज पर रोडवेज बसों में कम भीड़:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़, सुरक्षा में जीआरपी और आरपीएफ तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment