Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बेटा घायल, घर में घुसकर हमला; 4 आरोपियों पर FIR

    4 hours ago

    1

    0

    अमेठी में मंगलवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें घायल कन्हैयालाल वर्मा (54) की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनके बेटे संतोष वर्मा का इलाज जारी है। मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कन्हैयालाल की मौत के बाद केस में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई है। मामला कोतवाली क्षेत्र के राजू का पुरवा नरैनी गांव का है। बेटे को बचाने पहुंचे पिता पर हमला जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे संतोष वर्मा और अभय शुक्ल के परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस अभय शुक्ल, विपुल शुक्ल, संजय शुक्ल और महेंद्र शुक्ल ने संतोष पर हमला कर दिया। कन्हैयालाल बेटे को बचाने पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया। आरोप है कि कन्हैयालाल घर के अंदर गए, तो हमलावर भी घर में घुस गए और उन पर टूट पड़े। हमले में घायल कन्हैयालाल और संतोष को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान कन्हैयालाल की मौत हो गई। हत्या की धारा जोड़ी, गिरफ्तारी के लिए सात टीमें संतोष की पत्नी खुशबू की शिकायत पर पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कन्हैयालाल की मौत के बाद मुकदमे में हत्या की धारा भी जोड़ दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सीओ श्वेताभ भास्कर ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए सात टीमें गठित की गई हैं। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा के 1,568 निजी स्कूलों की होगी जांच:डिग्री से लेकर सुरक्षा मानकों तक की पड़ताल, प्रशासन कराएगा निरीक्षण
    Next Article
    उन्नाव जेल में 200 बहनों ने भाइयों को लगाया तिलक:घंटों कतार में इंतजार के बाद मिला मौका, मुलाकात के लिए टोकन बांटे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment