Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव के जिला जज अनिल कुमार वर्मा का स्थानांतरण:हरदोई परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बने

    18 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर उन्नाव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा प्रथम का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें हरदोई परिवार न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सोमवार शाम हाईकोर्ट की ओर से आदेश जारी किया गया। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मंजीत सिंह श्योरण की ओर से जारी आदेश में निर्देश दिया गया है कि जिला जज वर्तमान पद का प्रभार सौंपकर तत्काल नई तैनाती वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करें। अनिल कुमार वर्मा प्रथम ने अक्टूबर 2025 में उन्नाव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर कार्यभार संभाला था। बार एसोसिएशन के कार्यक्रम के बाद चर्चा तेज स्थानांतरण आदेश सामने आने के बाद न्यायिक और अधिवक्ता वर्ग में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले बार एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में हाईकोर्ट के न्यायाधीशों की मौजूदगी में अधिवक्ताओं ने जिला जज की कार्यप्रणाली को लेकर अपनी शिकायतें रखी थीं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गिरीश मिश्रा और पूर्व महामंत्री अनुज बाजपेई ने भी जिला जज से जुड़े कुछ मुद्दे हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के समक्ष उठाए थे। इसके बाद अब जिला जज के स्थानांतरण को लेकर अधिवक्ताओं के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, हाईकोर्ट के स्थानांतरण आदेश में इसके पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि स्थानांतरण हाल में उठाई गई शिकायतों से संबंधित है या फिर यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। अनिल कुमार वर्मा प्रथम के हरदोई परिवार न्यायालय में नई जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्नाव में नए जिला जज की तैनाती की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमले का आरोपी है, बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर की थी फायरिंग
    Next Article
    हरदोई में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:युवक की मौत, साथी गंभीर; 4 माह पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment