Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल:लॉ स्टूडेंट पर जानलेवा हमले का आरोपी है, बाइक फिसलने के बाद पुलिस पर की थी फायरिंग

    18 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश लखन पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाश के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। मुठभेड़ सोमवार रात साढ़े 8 बजे हुई। देखिए 3 तस्वीरें… चेकिंग देखकर कच्चे रास्ते पर भागी बाइक, फिसली सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे खुर्जा नगर क्षेत्र में आरके फार्म हाउस के पीछे चंद्रलोक बंबे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने रुकने की बजाय बाइक कच्चे रास्ते की तरफ दौड़ा दी, लेकिन कुछ दूरी पर बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें लखन घायल हो गया। लॉ स्टूडेंट पर हमले का मुख्य आरोपी है लखन पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान खुर्जा नगर निवासी लखन (पुत्र राजिंदर) के रूप में हुई। लखन ने कबूल किया कि उसने 20 अगस्त को अपने साथियों के साथ मिलकर कानून के छात्र अंकुर चौधरी पर जानलेवा हमला किया था। इस घटना के बाद से ही उस पर बलवा और मारपीट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था और एसएसपी बुलंदशहर ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 5 फरार आरोपियों की तलाश में जुटीं पुलिस टीमें पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लखन पर हत्या के प्रयास समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में शामिल 25-25 हजार रुपये के अन्य 5 फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्लूटूथ से नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार:5 लाख में हुई थी डील, लखनऊ में एसटीएफ ने अभ्यर्थी को दबोचा था
    Next Article
    उन्नाव के जिला जज अनिल कुमार वर्मा का स्थानांतरण:हरदोई परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment