Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 100 की स्पीड में ट्रक से भिड़ी कार:4 की मौत; बॉडी सीट से चिपकी मिलीं, गाड़ी काटकर निकाली गईं

    1 day ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगा एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। प्रयागराज की तरफ से आ रही टाटा पंच कार गंगा एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इससे कार सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। घटना थाना आसीवन क्षेत्र में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रति घंटे की रही होगी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया। कार में बैठे लोग सीटों से चिपक गए थे। दरवाजे काटकर लोगों को कार से बाहर निकाला गया। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… प्रयागराज के रहने वाले कार सवार हादसे में मरने वाले चारों युवकों की शिनाख्त पुलिस ने कर ली है। फूलपुर के जाफरपुर निवासी उदय सिंह (26), अनुपम गुप्ता (32) और बाबूगंज कस्बा निवासी विजय (25) व अमन (28) की जान गई है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को सड़क से किनारे हटवाया। खराबी आने पर एक्सप्रेस-वे किनारे खड़ा था ट्रक पुलिस के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार दोपहर करीब 3:20 बजे हुआ था। ट्रक में खराबी आने के कारण ड्राइवर ने उसे सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। कंट्रोल खोने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। तेज रफ्तार के कारण ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो बैठा और सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष प्रदीप सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच पड़ताल की। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हादसे की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। कार के अंदर से बीयर की बोतल भी बरामद हुई हैं। आशंका जताई जा रही है कि शायद नशे में होने के चलते हादसा हुआ है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। --------------------------------- यह खबर भी पढ़ें- वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा वाराणसी में शुक्रवार सुबह 9 बजे जिला जज की कुर्सी पर एक महिला बैठ गई। कुर्सी पर बैठते ही हैमर पटकते हुए चिल्लाई- ऑर्डर-ऑर्डर। वकीलों से कहा- आज मैं जिला जज हूं। गवाह और सबूत पेश करिए। आज सारे मामले की सुनवाई मैं करूंगी। जो भी काम हो हमको बताया जाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हंगामा:बोली- आज मैं सुनवाई करूंगी, गवाह और सबूत पेश करिए; पुलिस ने खींचकर उतारा
    Next Article
    5 साल का बेटा पूछ रहा- पापा कब आएंगे:देवरिया में पिता बोले- कर्ज लेकर जहाज पर भेजा था; अमेरिकी हमले में हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment