Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:दो महिलाओं की मौत, हादसे में चार लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। बक्सरपुर-सुमेरपुर मार्ग पर मुडियनखेड़ा तिराहे के पास एक डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना करीब 3:40 बजे हुई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में ई-रिक्शा चालक लालजी और तीन अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस हादसे में दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक की पहचान उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के कपूरपुर गांव निवासी राजवती (पत्नी छविनाथ) के रूप में हुई है। दूसरी मृतका की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर मोर्चरी उन्नाव भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात डंपर चालक की तलाश की जा रही है। वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी:तेल के नमूने लिए, 110 लीटर तेल जब्त
    Next Article
    मेरठ में दंपति को घर में घुसकर पीटा, VIDEO:पति-पत्नी घायल, स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment