Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में दंपति को घर में घुसकर पीटा, VIDEO:पति-पत्नी घायल, स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुआ था विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्कूटी खड़ी करने के विवाद में एक दंपति पर घर में घुसकर हमला किया गया। हमले में पति-पत्नी घायल हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। घटना मंगलवार देर रात भगवतपुरा इलाके में हुई। पीड़ित रमेश उर्फ सोनी के मकान के सामने एक खाली प्लॉट है। आरोप है कि पास में रहने वाले नितेश ने अपनी स्कूटी इस प्लॉट में खड़ी कर दी थी, जिसका रमेश ने विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पीड़ित रमेश का आरोप है कि कुछ देर बाद नितेश अपने भाई रितेश उर्फ पिंटू और कुछ अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा। सभी आरोपी जबरन रमेश के घर में घुस आए और दंपति के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रमेश और उनकी पत्नी घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी वारदात रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज और लिखित शिकायत ब्रह्मपुरी थाना पुलिस को सौंपी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया कि शिकायत और फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:दो महिलाओं की मौत, हादसे में चार लोग घायल
    Next Article
    श्रावस्ती में गर्भधारण-पूर्व पोषण सुधार परियोजना शुरू:डीएम की अध्यक्षता में 5 गांवों में पायलट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment