Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में किसान को जबरन घर से उठाया गया था:परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया; तीन गिरफ्तार, विधायक ने मौत पर दुख जताया

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में एक किसान के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उन्हें घर से जबरन उठाकर मारपीट की और बाद में हत्या कर शव फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है और आगे की कार्रवाई जारी है। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना निवासी मृतक मनुकांत शुक्ला (52) के पुत्र शिव दयाल शुक्ला ने बताया कि 7- 8 लोग उनके पिता को घर से जबरन उठा ले गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों में विपिन सिंह और छोटू सनकी शामिल थे, जबकि अन्य बाहरी लोग थे। शिव दयाल के अनुसार, आरोपियों ने उनके पिता पर साथ चलने का दबाव बनाया। मना करने पर उन्हें जबरन एक वाहन में बैठाकर ले जाया गया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस पर लापरवाही का आरोप परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने मनुकांत शुक्ला के साथ बेरहमी से मारपीट की। बाद में उनका शव सिंघूपुर के पास मिला, जिसकी जानकारी परिवार को देर शाम मिली। परिजनों का यह भी कहना है कि घटना के बाद उन्होंने चौकी और थाने में शिकायत की थी, लेकिन शुरुआती स्तर पर उनकी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तीन आरोपियों की गिरफ्तारी इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर (सीओ सिटी) दीपक यादव ने बताया कि 9 मार्च को गंगाघाट थाने में मृतक की पत्नी सुमन शुक्ला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे विधायक घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक पंकज गुप्ता मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने घटना को दुखद बताते हुए कहा कि समाज में अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आवश्यक है। विधायक ने परिजनों को आश्वासन दिया कि प्रशासन से उनकी बात हुई है और सभी दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भी भरोसा दिलाया। आरोपियों का मृतक के घर आना-जाना था प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नामजद आरोपी विपिन और छोटू सनकी का मृतक के यहां आना-जाना था और 8 मार्च की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद मारपीट कर उसे उठा ले जाया गया। पुलिस अधिकारी के अनुसार विवेचना के दौरान हत्या की पुष्टि होने पर मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। नामजद आरोपी विपिन और छोटू सनकी सहित अजय नामक एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में भांजे के हत्यारे का कबूलनामा:बोला- कृष्णा ने हम दोनों को हाथ पकड़कर बात करते देख लिया था, मारना नहीं चाहता था
    Next Article
    मेरठ डीएम बोले- हमारे पास पर्याप्त स्टॉक:सिलेंडर की जमाखोरी करने वालों पर होगी कार्रवाई, ओवररेट पर शिकायत करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment