Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में भांजे के हत्यारे का कबूलनामा:बोला- कृष्णा ने हम दोनों को हाथ पकड़कर बात करते देख लिया था, मारना नहीं चाहता था

    3 hours ago

    1

    0

    मैं अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था, वहां डेढ़ साल रहने के बाद 2 माह पहले ही गांव आया था। मैं कृष्णा की बहन से मिलने गया था, घर के पीछे हम दोनों लोग एक दूसरे का हाथ पकड़ कर बात कर रहे थे, तभी कृष्णा वहां पहुंच गया… उसने हम दोनों को देख लिया था। उसने यह बात अपने पिता से बता दी, जिस पर उन्होंने मुझसे कहा कि– बउआ सुधर जाओ…वरना गलत होगा, तब मैने कहा कि ठीक है, अब दोबारा नहीं होगा… यह कबूलनामा है घाटमपुर के कठेठा गांव में किशोर प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह की गला घोटकर हत्या करने वाले आरोपी आशुतोष सिंह का। मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेजा, इस दौरान उसने बताया कि कृष्णा की बहन से उसका प्रेम प्रसंग था, इस बात की जानकारी कृष्णा को हो गई थी, कृष्णा ने हम दोनों को एक दूसरे का हाथ थामें भी देख लिया था… जिसकी जानकारी उसने अपने पिता संतोष सिंह को दे दी थी। अपने भांजे की हत्या का आरोपी अभिषेक सिंह ने बताया कि कृष्णा के पिता के समझाने के 5–6 दिन बाद वह फिर मिलने के लिए गया था, इस पर कृष्णा ने उसे एक बार फिर से देख लिया, हालांकि उसने यह बात अपने पिता से नहीं बताई, लेकिन वहीं बात मेरे दिमाग में गूंजती रही… फिर 7 मार्च को सुबह से मेरी कृष्णा से कोई बात नहीं हुई थी, फिर कृष्णा ने अपने पापा से बोला कि खेत में गाय है, उन्हें निकालने के लिए जा रहा हूं… फिर कृष्णा मेरे पास आया और बोला– मामा खेत में चलोगो ? मैने कहा चलो, फिर हम लोग खेत जाने लगे। खेत पहुंचने तक मेरे दिमाग में ऐसा कुछ भी नहीं था, कि मैं कृष्णा की हत्या कर दूं… खेत से लौटने के दौरान अचानक पता नहीं मेरे दिमाग में क्या सूझा, कि मैने कृष्णा को मौत के घाट उतार दिया। कृष्णा शरीर में मुझसे बहुत कमजोर था, मैने एकदम से उसे उठा कर खेत में पटक दिया, इसके बाद उसके सीने में चढ़ कर उसका गला दबा दिया और हाथों को पैरों से दबाकर उसकी लोअर का नाड़ा निकाला और उसी से उसका गला कस दिया… हत्या करने के बाद मैं अपने घर पहुंचा, इसके बाद गजनेर में ठेकेदार के पास चला गया, शाम 4 बजे मैं वापस आया तो पता चला कि कृष्णा के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। उसके चाचा ने मुझे फोन कर कहा कि बउआ मिल नही रहा है, घर आओ। मैं कृष्णा के घर पहुंचा और बाइक से खेत पहुंचे तो कृष्णा के पिता उसकी बॉडी सड़क किनारे रख कर रो रहे थे… अब जानिए क्या था पूरा प्रकरण… घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा निवासी संतोष सिंह का 15 वर्षीय बेटे प्रतीक उर्फ कृष्णा सिंह का शव बीती शनिवार को खेत किनारे माइनर पर पड़ा मिला था, उसी के लोवर से उसका गला घोंटकर हत्या की गई थी। पिता ने पुलिस को बताया था, कि किशोर खेत में साइकिल लेकर मवेशियों देखने के लिए गया था। घटनास्थल के पास किशोर की साइकिल स्टैंड में ताला लगी खड़ी मिली थी। पोस्टमार्टम होने के बाद रविवार शाम परिजनों ने किशोर के शव का अंतिम संस्कार मूसानगर स्थित एक घाट में विधि विधान के साथ किया था। पिता के गांव के रहने वाले बउरा और प्रभाकर के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, पुलिस ने परिजनो समेत संदिग्धों की काल डिटेल और सीडीआर खंगाली तो आशुतोष की उसके घर वाले नंबर पर रात में ज्यादा बात होती पाई। पुलिस ने आशुतोष को सोमवार को हिरासत में लेकर कढ़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। आशुतोष ने पुलिस को बताया कि किशोर ने उसे अपनी बहन से मिलते देख लिया था, यह बात वह परिजनो को बताने के जिद पर अड़ा था, उसने काफी संख्या पर वह नहीं माना, जिसके बाद उसने किशोर की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां का फुफेरा भाई है आरोपी हत्यारोपी आशुतोष ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे कृष्णा खेत से मवेशी भगाने की बात कहकर उसे ले गया था। सूनसान जगह पाकर पहले उसकी साइकिल खड़ी की, फिर उसे गिराकर उसके ऊपर बैठ गया और हाथों से लोर से गला दबा दिया। आशुतोष ने बताया कि कृष्णा की मां का फुफेरा भाई है, कृष्णा की बहन रिश्ते में उसकी भांजी लगती है। वह ग्रेजुएशन फर्स्ट ईयर की छात्रा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM की मां पर टिप्पणी, मौलाना का पुतला फूंका:रायबरेली में हिंदू युवा वाहिनी ने सिर कलम करने पर 21 लाख का इनाम रखा
    Next Article
    उन्नाव में किसान को जबरन घर से उठाया गया था:परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया; तीन गिरफ्तार, विधायक ने मौत पर दुख जताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment