Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिरोजाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण:तालाब किनारे 5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित

    8 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह वन विभाग ने गांव मोहम्मदाबाद स्थित तालाब परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें जनप्रतिनिधियों, वन विभाग के अधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया और पौधे रोपे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने बताया कि जनपद में इस वर्ष पांच लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। विधायक ने पौधारोपण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और नियमित देखरेख भी आवश्यक है। इसी उद्देश्य से पौधारोपण अभियान को 'एक पेड़ मां के नाम' थीम से जोड़ा गया है, ताकि लोग भावनात्मक रूप से पौधों से जुड़ें और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाएं। विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने स्वयं दो पौधे रोपे और उनकी सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने तथा नियमित देखरेख का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपायों में से एक है। उन्होंने लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लेने का आग्रह किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव आ सके। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, भंवर सिंह, दिनेश गुप्ता, नीलम दिवाकर, नीरेश रावत, संजय परमार, शिवशंकर शर्मा और वन दरोगा प्रताप सिंह परमार सहित वन विभाग के कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पुलिस परेड में दिखी अनुशासन की ताकत:एसएसपी ने ली सलामी, 200 जवान रहे शामिल; कानून-व्यवस्था की हुई समीक्षा
    Next Article
    बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या:अमेठी में घर से 100 मीटर दूर खेत में मिला शव, परिजनों से पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment