Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 24 कैरेट सोने की गुझिया...VIDEO:8 देशों का ड्राई-फ्रूट्स से बनी, 60 हजार है कीमत; मिसाइल गुझिया 2 किलो की

    8 hours ago

    1

    0

    होली आती है तो लखनऊ में 60 हजार रुपए वाली गुझिया ट्रेंडिंग में आ जाती है। इस बार की होली में कुछ अलग गुझिया भी आई हैं। दुनिया में कुछ देशों के बीच चल रही जंग के बीच लखनऊ के कारीगरों ने मिसाइल गुझिया भी बनाई है। हालांकि, इस पर शांति का संदेश लिखा है। इसके अलावा, बाहुबली गुझिया नई गुझिया आई है। यह नाम के अनुसार वजनवाली है। करीब 3 किलो इसका वजन है। हर साल की तरह इस बार भी होली पर गुझिया में रंगों की तरह वैरायटी आ गई है। शहर की प्रमुख दुकानों में गुझिया का ट्रेंड और वैरायटीज जानने के लिए हम पहुंचे। यहां पता चला कि इस बार पकवानों की होली कुछ ज्यादा ही रंगीन होने वाली है। इस रिपोर्ट में पढ़िए शहर में मिल रही नई-नई थीम और चौंकाने वाले नाम-आकार वाली गुझिया की रेंज… पहले 3 तस्वीरें देखिए… केसर, पिसता, खजूर, हनी-अलमंड गुझिया की भी डिमांड मार्केट में बकलावा गुझिया, अंजीर गुझिया, केसर गुझिया, पिसता गुझिया, खजूर गुझिया, हनी-अलमंड गुझिया, बादाम गुझिया की भी खूम डिमांड है। दुकानदारों ने बताया कि परंपरागत गुझिया के अलावा लोग अलग-अलग फ्लेवर वाली गुझिया भी तलाश रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर ड्राई फ्रूट की स्पेशल गुझिया तैयार की गई हैं। छप्पन भोग में मिसाइल गुझिया तैयार की गई है। इस गुझिया का वजन दो किलो है। इसके अलावा 3 किलो की बाहुबली गुझिया तैयार की गई है। कॉम्पैक्ट फैमिली वाले ग्राहक इसे भी खूब खरीद रहे हैं। इस पर वसुधैव कुटुंबकम का संदेश लिखा है। सोने की लेयर चढ़ी 60 हजार रुपए प्रति किलो वाली गुझिया 'एग्जॉटिका' फिर आई है। 'यूनिक गुझिया में दिया एकता का संदेश' मिसाइल और बाहुबली गुझिया छप्पन भोग में तैयार की गई हैं। ब्रांड के लखनऊ प्रबंधक क्षितिज ने बताया कि बाहुबली गुझिया पर 'वसुधैव कुटुंबकम' का संदेश दिया गया। मिसाइल गुझिया पर 'Blast colors of peace' संदेश लिखकर यह कोशिश की गई है कि शांति से बड़ा कुछ नहीं है। ये थीम वाली गुझिया न केवल त्योहार की रौनक बढ़ाती हैं, बल्कि बदलते सामाजिक माहौल में सद्भाव का संदेश देती हैं। 'तुर्किश मिठाई का स्वाद आएगा बकलावा गुझिया में' वॉलनट ब्रांड में इस साल बकलावा गुजिया खास है। इसे ग्राहक खूब पसंद कर रहे हैं। स्टोर मैनेजर धीरज ने बताया कि बकलावा एक तुर्किश मिठाई होती है। उसी के बेस पर इस गुझिया को तैयार किया गया है। गुझिया के अंदर ड्राई फ्रूट और मावा भरा गया है। यह गुझिया परंपरागत रूप से गुजरात से थोड़ा अलग है, जिसका जायका भी बेहद खास है। हमारे ग्राहकों की पहली पसंद बकलावा गुझिया है। गोल्डन गुझिया 60 हजार रुपए/किलो क्यों? 60 हजार रुपए प्रति किलो वाली गुझिया की एक पीस की कीमत 600 रुपए है। इसमें कई देशों के ड्राईफ्रूट मिलाए जाने की वजह से इसकी कीमत ज्यादा है। इसमें USA की ब्लूबेरी, ईरान का पिस्ता, अफगानिस्तान का बादाम, साउथ अफ्रीका का मैकाडामिया नट्स, ब्राजील नट्स, किन्नौर का चिलगोजा, कश्मीर का केसर शामिल किया गया है। यानी एक गुझिया में कई देशों का स्वाद मिलता है। इस पर 24 कैरेट सोने की परत से गोल्डन बनाती है। ----------------------------------- होली पर ये खबरें भी पढ़िए… लखनऊ में कलर फॉग-सतरंगी पटाखे की बढ़ी मांग : हर्बल भगवा रंग बड़ों की पसंद, डॉक्टर बोले- केमिकल वाले रंगों से बचें लखनऊ में होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, बाजार में रौनक भी बढ़ती जा रही है। इस बार बच्चों की पहली पसंद ‘कलर फॉग’, ‘होली पॉप-अप’ और सात रंग छोड़ने वाले पटाखे हैं। जिसे खरीद कर बच्चे खुद को सुपरमैन से कम नहीं समझ रहे। बड़ों में भगवा रंग का क्रेज है। सबसे अधिक अरारोट से बने रंग पसंद किए जा रहे हैं। (पूरी खबर पढ़िए) लखनऊ में मोदी-योगी छाप पिचकारी की धूम : फ्लेवर आइसक्रीम पटाखा सबकी पसंद; ‘हिंदुस्तान की बोली-घर-घर होली’ वाली टी-शर्ट आईं 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से करीब 1 साल पहले होली से माहौल बन रहा है। लखनऊ की दुकानों में पिचकारियां आ गई हैं। इनमें मोदी-योगी छाप और धनुष-बाण छाप पिचकारी की धूम है। गुलाल वाले पटाखे भी आ गए हैं। बच्चों को ये सभी पिचकारियां भा रही हैं। (पूरी खबर पढ़िए) होली पर मिठाई खरीदने से पहले बरतें सावधानी : हजारों किलो खोया नष्ट, ब्रांडेड मिठाइयां एक्सपायर्ड मिलीं; ₹6.64 करोड़ का तेल जब्त रंगों और मिठास के त्योहार होली से पहले बाजारों में गुझिया, लड्डू, बर्फी, पेड़ा और नमकीन की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसी मांग के बीच मिलावटखोर भी सक्रिय हो गए हैं। हालांकि, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) सख्ती दिखाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाइयां कर रहा है। 20 से 28 फरवरी के बीच चले विशेष अभियान में हजारों किलो खोया और मिठाइयां नष्ट की गई हैं। 4.32 लाख लीटर से अधिक खाद्य तेल जब्त किया गया है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    SC आयोग पहुंचा मजदूरों के हाथ-पैर तोड़ने का मामला:मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के JE ने बरसाए थे डंडे, 5 जगह से टूटीं मजदूर की टांगें
    Next Article
    उन्नाव में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:परिवार ने की मुआवजे की मांग, होली पर बेटी से मिलने गए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment