Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक ने की आत्महत्या:कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला शव, चार दिन पहले हुई थी बहन की शादी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के आसीवन थाना क्षेत्र के पेसारी गांव में एक युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो युवक का शव चारपाई के पास पड़ा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेज दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राधे लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमर सिंह नशे का आदी था। बुधवार सुबह उसने अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिजनों ने उसे तोड़ा। कमरे में छत के कुंडे से एक साड़ी का फंदा भी लगा हुआ था। अमर सिंह की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका एक दो साल का बेटा निर्भय है। वह अपने तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। उसका बड़ा भाई विजय गांव में ही दूसरे मकान में रहता है, जबकि छोटा भाई लवकुश लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर स्थित बारी गांव में चाय की दुकान चलाता है। परिवार में नौ दिन पहले ही अमर सिंह की बहन माधुरी की शादी हुई थी। वह अपनी ससुराल में है और गुरुवार को उसकी विदाई की तैयारी चल रही थी। मृतक की मां राम देवी और पत्नी रुचि इस घटना से सदमे में हैं। आसीवन थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री की मां पर अभद्र टिप्पणी का मामला:बुलंदशहर में हिन्दू संगठनों ने SSP से की सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article
    लखनऊ में घर बुला कर दामाद को मार डाला:पिता ने ससुर, सांस और सालियों के खिलाफ दी तहरीर, पत्नी को थाने बुलाकर दी पति की मौत की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment