Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव रेलवे स्टेशन पर नॉर्दर्न रेलवे IG का निरीक्षण:होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नॉर्दर्न रेलवे के आईजी पंकज गंगवार ने गुरुवार को उन्नाव रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उनके आगमन से स्टेशन परिसर में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। आईजी ने स्टेशन पहुंचते ही प्लेटफार्मों का स्थलीय निरीक्षण किया और ट्रेनों के संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने त्योहार के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से संवाद कर सुविधाओं और सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली। आईजी पंकज गंगवार ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के इंस्पेक्टर हरीश कुमार से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात जवानों की संख्या, गश्त की व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और प्लेटफार्म पर भीड़ नियंत्रण के उपायों के बारे में पूछा। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम का भी जायजा लिया गया। आईजी ने कैमरों की कार्यक्षमता, रिकॉर्डिंग सिस्टम और मॉनिटरिंग व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कैमरे सुचारु रूप से संचालित रहें और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मौके पर आरपीएफ के साथ जीआरपी पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आईजी ने दोनों बलों के बीच समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के समय असामाजिक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, ऐसे में रेलवे परिसर में सतर्कता और चौकसी बढ़ाना आवश्यक है। आईजी के निरीक्षण के बाद स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यात्रियों की जांच, प्लेटफार्म पर निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा से काशी भेजा गुलाल:श्री कृष्ण जन्मस्थान से बाबा विश्वनाथ को भेजी गुजिया और गुलाल,रंग भरनी एकादशी पर खेलेंगे बाबा विश्वनाथ होली
    Next Article
    युवती ने प्रेमी से मंदिर में शादी की:10 दिन बाद थाने पहुंची, कोर्ट में बयान दर्ज, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment