Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UNSC में भारत ने उठाया AI और तकनीक के दुरुपयोग का मुद्दा, चेताया

    21 minutes ago

    1

    0

    (योषिता सिंह) संयुक्त राष्ट्र, 25 नवंबर भारत ने निर्यात नियंत्रण और लाइसेंसिंग व्यवस्थाओं के जरिए रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर चिंता जताई और ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को केवल उपभोक्ता मानने की प्रवृत्ति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि तकनीकी बदलावों से मौजूदा असमानताएं और गहरी नहीं होनी चाहिए। भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ‘तेजी से बदलते तकनीकी दौर में संघर्ष समाधान’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने से संबंधित उच्चस्तरीय खुली बहस को संबोधित करते हुए कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रणालियां अनजाने में लैंगिकता, भाषा और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से जुड़े पूर्वाग्रहों को बनाए रख सकती हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी ने कहा, ‘‘हम प्रौद्योगिकी से वंचित रखने की उभरती मध्यम और दीर्घकालिक प्रवृत्तियों तथा निर्यात नियंत्रण और लाइसेंसिंग व्यवस्थाओं के जरिए रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर चिंता जताते हैं।साथ ही, ‘ग्लोबल साउथ’ के देशों को केवल उपभोक्ता मानने की प्रवृत्ति भी चिंताजनक है, जहां उभरती प्रौद्योगिकियों, जैसे एआई के विकास, नियमन और इस्तेमाल में इन देशों की न तो कोई भूमिका मानी जाती है और न ही कोई हिस्सेदारी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एआई को इंसानों को केवल आंकड़ों या कच्चे माल तक सीमित नहीं कर देना चाहिए। भारत संयुक्त राष्ट्र समेत प्रौद्योगिकी के शासन और नियमन में समावेशी अंतरराष्ट्रीय सहयोग का समर्थन करता है। इसमें देशों की राष्ट्रीय प्राथमिकताओं और विकास संबंधी जरूरतों का उचित ध्यान रखा जाना चाहिए।’’ उन्होंने जोर दिया कि प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल मानवता की सेवा, अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने और स्थायी शांति के उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए होना चाहिए।उन्होंने कहा, ‘‘प्रौद्योगिकी मानवीय निर्णय लेने की प्रक्रिया में मदद कर सकती है, लेकिन उसे मानवीय निर्णय का स्थान नहीं लेना चाहिए।’’ भारत ने यह भी कहा कि सैन्य और खुफिया क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के बीच घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों के उपयोग की जिम्मेदारी हमेशा इंसानों की ही होनी चाहिए। पर्वतनेनी ने कहा कि सैन्य, खुफिया और असैन्य क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के तेजी से बढ़ते एकीकरण ने अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के परिदृश्य को बुनियादी रूप से बदल दिया है। भारत ने जोर दिया कि संघर्ष की परिस्थितियों में उभरती प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल जिम्मेदारी से, मानव-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ, संप्रभुता का सम्मान करते हुए और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप किया जाना चाहिए।भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से एआई जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों के दुरुपयोग से पैदा होने वाले खतरों से निपटने का आह्वान किया। पर्वतनेनी ने कहा, ‘‘एआई से जुड़े जोखिम वास्तविक हैं और हमें बिना किसी हिचकिचाहट के उनसे निपटना चाहिए। आतंकवादियों और गैर-सरकारी सशस्त्र समूहों द्वारा इन उभरती प्रौद्योगिकियों के संभावित दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता है।एआई के जरिए अधूरे, गलत या जानबूझकर छेड़छाड़ किए गए आंकड़े निर्णय लेने की प्रक्रिया को कमजोर कर सकते हैं।’’ उन्होंने सुरक्षा परिषद को बताया कि भारत ने डिजिटल बुनियादी ढांचे, साइबर सुरक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की खुली बहस को संबोधित करते हुए महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने चिंता जताई कि आज के युद्ध एआई की मदद से लक्ष्यों को निशाना बनाने की तकनीक के लिए ‘‘परीक्षण स्थल’’ बन गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हत्यारे रोबोट्स के लिए दुनिया के भविष्य में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।उन्होंने घातक स्वायत्त हथियार प्रणालियों पर कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता तैयार करने के लिए तत्काल वार्ता शुरू करने की अपनी मांग दोहराई। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि जीवन और मृत्यु से जुड़े फैसलों पर इंसानों का नियंत्रण हमेशा बना रहना चाहिए और ऐसे फैसले अंतरराष्ट्रीय कानून तथा नैतिक सिद्धांतों के अनुरूप होने चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US House of Representatives चुनाव में Democrats ने 259 सीटें जीत दर्ज किया बड़ा बहुमत
    Next Article
    Pope Francis की निजी डायरी पुस्तक रूप में प्रकाशित, पादरियों के यौन शोषण पर दर्द और आध्यात्मिक संकट दर्ज

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment