Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में 35 करोड़ पेड़ या 350 करोड़ का Scam? Akhilesh Yadav ने Plantation Drive पर उठाए गंभीर सवाल

    13 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भाजपा सरकार के वृक्षारोपण अभियान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के लिए ‘वृक्षारोपण’ असल में ‘भ्रष्टारोपण’ का कार्यक्रम बन चुका है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ महा अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत राज्य में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है।सपा मुख्यालय से जारी एक बयान में अखिलेश यादव ने इस अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह 35 करोड़ पेड़ लगाने की बात नहीं है, बल्कि हर पेड़ से कम से कम 10 रुपये यानी कुल 350 करोड़ रुपये कमाने की भाजपा की गुप्त योजना है। जिन्होंने भगवान का दरबार नहीं छोड़ा, वे बाग-बगीचे क्या छोड़ेंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में हर विभाग और हर काम में लूट मची है और योजनाएं सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए बनाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 10 सालों में सिर्फ कागजों पर ही पेड़ लगाए हैं, जमीन पर कोई पेड़ नहीं दिखता। जो थोड़े-बहुत पेड़ कहीं लगे भी, वे पानी न मिलने के कारण सूख गए। इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटनअखिलेश यादव ने आगे कहा कि सरकार हर साल वृक्षारोपण के नाम पर भ्रष्टाचार की नई योजना लाती है और बजट आपस में बांटने के बाद अभियान खत्म हो जाता है। इसके बाद सालभर सरकार को न तो पेड़ों की चिंता रहती है और न ही पर्यावरण की। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में पेड़ों और जंगलों की अवैध कटाई हो रही है, जिससे पर्यावरण के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है। इसे भी पढ़ें: Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तारनदियों की सफाई के मुद्दे पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने नदियों को साफ करने का झूठा वादा किया और उसका बजट भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि न तो गंगा साफ हुई और न ही उसकी सहायक नदियां। यमुना नदी भी बुरी तरह प्रदूषित है और प्रदेश की तमाम नदियां अपने अस्तित्व के लिए जूझ रही हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार के दौरान लखनऊ में गोमती नदी की सफाई करके विश्वस्तरीय गोमती रिवरफ्रंट बनाया गया था, जो नदियों की सफाई का एक बेहतरीन उदाहरण था, लेकिन भाजपा सरकार ने उसे भी बर्बाद कर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सच्चा हिंदू सभी को समान मानता है, धर्म का दिखावा करने की जरूरत नहीं: के. अन्नामलाई
    Next Article
    गृह मंत्री Amit Shah ने Ahmedabad को दी बड़ी सौगात, Sabarmati किनारे Heritage Park का किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment