Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP में बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर:घरेलू LPG के लिए देने पड़ सकते हैं दोगुना पैसे; जानें लास्ट डेट और पूरी प्रोसेस

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी में अब बिना e-KYC घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। न ही सब्सिडी आएगी। यह नियम पुराने और नए, दोनों ग्राहकों पर लागू होगा। उज्ज्वला कनेक्शन वालों को भी e-KYC कराना जरूरी है। इसकी अभी कोई आखिरी तारीख तय नहीं की गई है। लेकिन लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है। अच्छी बात यह है कि e-KYC के लिए गैस एजेंसी जाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल एप से घर बैठे कुछ मिनट में e-KYC कर सकते हैं। यह कैसे करें, कौन-सा एप चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना है? आइए जानते हैं… घर बैठे 5 मिनट में मोबाइल से होगा e-KYC e-KYC के लिए जिस कंपनी का गैस इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका ऑफिशियल एप डाउनलोड करें। इंडेन, एचपी या भारत गैस का एप गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगा। एप में दिए गए e-KYC के ऑप्शन को चुनकर प्रक्रिया पूरी करें। फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो जाए, तो घबराएं नहीं फेस ऑथेंटिकेशन फेल होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। एप को दोबारा खोलकर फिर से फेस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया करें। ध्यान रखें कि चेहरे पर पर्याप्त रोशनी हो और मोबाइल को स्थिर रखें। फेस स्कैन के बाद एप में ‘e-KYC सक्सेस’ का स्टेटस जरूर देखें। सिर्फ फेस स्कैन हो जाने से यह न मानें कि e-KYC पूरी हो गई है। अगर स्टेटस सक्सेस नहीं दिख रहा है, तो गैस एजेंसी से अपने कंज्यूमर रिकॉर्ड में e-KYC का स्टेटस कन्फर्म कराएं। ऑफलाइन e-KYC कराने के 2 ऑप्शन अगर किसी ग्राहक को मोबाइल एप के जरिए प्रक्रिया पूरी करने में समस्या आ रही हो, तो उनके पास अन्य ऑप्शन भी हैं- 1. गैस एजेंसी जाकर: अपने नजदीकी गैस एजेंसी जाकर बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन करवा सकते हैं। 2. सिलेंडर डिलीवरी मैन द्वारा: जब डिलीवरी कर्मचारी घर पर सिलेंडर देने आए, तो उनके पास उपलब्ध आधिकारिक डिवाइस के जरिए भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है। e-KYC की लास्ट डेट 16 अगस्त नहीं 16 तारीख को e-KYC की आखिरी तारीख बताने वाली खबरें गलत हैं। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर ऐसी खबरें चल रही हैं, लेकिन गैस एजेंसी प्रतिनिधियों और विभागीय दिशा-निर्देशों के मुताबिक e-KYC की कोई अंतिम तारीख तय नहीं की गई है। e-KYC की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। पुराने और नए, दोनों ग्राहक अपनी जानकारी अपडेट करा सकते हैं। लेकिन, बिना e-KYC के सिलेंडर मिलने को लेकर नियम लागू हैं, इसलिए ग्राहक जल्द से जल्द e-KYC करा लें। फर्जी गैस कनेक्शनों को हटाने पर फोकस सरकार का मकसद फर्जी गैस कनेक्शनों की पहचान कर उन्हें सिस्टम से हटाना है। बायोमेट्रिक और आधार से वेरिफिकेशन के जरिए यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सब्सिडी का पैसा सही लाभार्थी तक पहुंचे। उसका गलत इस्तेमाल न हो। e-KYC की पूरी प्रक्रिया पूरी तरह फ्री है। इसके लिए किसी भी व्यक्ति या एजेंट को पैसा न दें। गैस सिलेंडर डिलिवरी से जुड़े नियम भी बदले केंद्र सरकार ने सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियम भी बदल दिए हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के मुताबिक, शहरों में अब एक सिलेंडर लेने के 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर बुक कर सकेंगे। पहले यह अंतर 21 दिन था। वहीं, गांवों में 45 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग की जा सकेगी। 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की डिलिवरी के लिए अब सिर्फ बुकिंग या रसीद दिखाना काफी नहीं होगा। सिलेंडर बुक करते समय रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। डिलिवरी के समय यह OTP गैस एजेंसी के कर्मचारी को बताना होगा। OTP वेरिफाई होने के बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा। इसका मकसद गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी रोकना है। -------------------- ये भी पढ़ें- यूपी में नकली पनीर बनाना-बेचना अपराध नहीं:गुजरात-महाराष्ट्र में प्रतिबंध लगा तो यहां क्यों बिक रहा, क्या हैं नियम हाल ही में छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात ने एनालॉग यानी नकली पनीर बनाने और बेचने पर बैन लगा दिया। लेकिन, यूपी समेत अन्य राज्यों में इसे बनाना और बेचना अपराध नहीं है। ग्राहक को सिर्फ यह बताना जरूरी होता है कि यह दूध से बना पनीर नहीं है। हालांकि, यह आमतौर पर बिकने वाले मिलावटी पनीर से अलग होता है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजम का किला ढहाने वाले IAS को सेवा-विस्तार नहीं मिला:मुरादाबाद DM को चार्ज सौंपा, छुट्‌टी पर गए; अखिलेश यूपी लाए थे
    Next Article
    हाईकोर्ट ने निजी अस्पतालों की फीस पर जताई चिंता:कहा- इलाज के नाम पर आम आदमी से लूट स्वीकार्य नहीं; सरकार से मांगा ब्योरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment