Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP T-20 का रोमांच बारिश आने पर भी नहीं रुकेगा:GREEN PARK में 1.5 घंटे में मैदान सुखाकर मैच शुरू कराने की तैयारी

    1 hour ago

    1

    0

    आईपीएल की तर्ज पर हो रही UP T-20 लीग को लेकर क्रिकेट फैंस में जबरदस्त उत्साह है। मुकाबले लखनऊ के इकाना और कानपुर के ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। मानसून में बारिश सबसे बड़ी चुनौती है, लेकिन ग्रीन पार्क में इससे निपटने की तैयारी पूरी है। बारिश तेज भी हुई तो 1 से 1.5 घंटे में मैदान सुखाकर मैच दोबारा शुरू कराने का दावा किया गया है। मेन स्क्वायर पर नया पिच कवर लगाया गया दैनिक भास्कर से बातचीत में UPCA के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बारिश से निपटने के लिए मेन स्क्वायर पर नया पिच कवर लगाया गया है। इसका उद्देश्य सेंटर स्क्वायर में पानी का जरा भी रिसाव रोकना है। मैच के दौरान बारिश होने पर पानी निकालने के लिए दो सुपर सॉपर मशीनें भी तैनात रहेंगी। प्रैक्टिस विकेट की वजह से आता था पानी भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पुराने स्टेडियम में ड्रेनेज हमेशा चुनौती रहा है। बाउंड्री के अंदर बनी प्रैक्टिस विकेट वाले हिस्से में कवर लगाने के बावजूद पानी रिसने की समस्या आती थी। इस बार उस हिस्से को ऊंचा और समतल किया गया है। ग्राउंड का स्लोप भी इस तरह तैयार किया गया है कि पानी जमा न हो और सीधे पिट में चला जाए। पानी को तेजी से बाहर निकालने के लिए 8 मड पंप लगाए गए हैं। क्यूरेटर के मुताबिक, हाल में हुई भारी बारिश के बाद भी मैदान पूरी तरह सूखा और मैच के लिए तैयार मिला। तेज बारिश हुई तो भी 1.5 घंटे में फिर शुरू हो जाएगा खेल बारिश के दौरान मैच दोबारा शुरू होने में लगने वाला समय उसकी तीव्रता पर निर्भर करेगा। हालांकि, क्यूरेटर के मुताबिक तैयारियों के आधार पर बहुत तेज बारिश के बाद भी 1 से 1.5 घंटे में मैदान सुखाकर खेल शुरू कराने की स्थिति में टीम रहेगी। ग्रीन पार्क में अब नहीं दिखेगा पुराना मैनुअल स्कोरबोर्ड ग्रीन पार्क का ऐतिहासिक मैनुअल स्कोरबोर्ड भी इस बार दर्शकों को देखने को नहीं मिलेगा। क्यूरेटर ने बताया कि यह स्कोरबोर्ड टेस्ट और वनडे क्रिकेट के दौर के हिसाब से बनाया गया था। अब क्रिकेट में डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल बढ़ चुका है। इसलिए UP T-20 लीग के दौरान पुराने मैनुअल स्कोरबोर्ड की जगह अत्याधुनिक LED स्कोरबोर्ड लगाया जाएगा। इस पर दर्शक मैच से जुड़ी पूरी जानकारी और अपडेट देख सकेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में अवैध संबंधों में तांत्रिक की पीट-पीटकर हत्या:पत्नी के साथ देखा तो स्क्रूड्राइवर से गोदा, मां-पत्नी ने हाथ में टैटू देखकर पहचाना
    Next Article
    तिरंगामय हुआ गोरखपुर, देखें VIDEO:'इंडिपेंडेंस डे' की तैयारी में जुटे शहरवासी, बोले- धूमधाम से करेंगे सेलिब्रेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment