Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में अवैध संबंधों में तांत्रिक की पीट-पीटकर हत्या:पत्नी के साथ देखा तो स्क्रूड्राइवर से गोदा, मां-पत्नी ने हाथ में टैटू देखकर पहचाना

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में यजमान के घर पूजा कराने गए तांत्रिक अनीश उपाध्याय की यजमान और मित्रों ने मिलकर हत्या कर दी। पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद उसे जमकर पीटा, स्क्रू डाइवर से गोदा और शव को कोलकाता-प्रयागराज हाईवे पर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पिटाई के बाद शव को लात-ईंटों से कूंचा जिससे पहचान होना मुश्किल हो जाए। नाले और झाड़ियों में पड़े शव में बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। लोगों ने परिजनों को बुलाया तो हाथ पर बने टैटू से पत्नी और मां ने तांत्रिक अनीश उपाध्याय पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और बिसरा के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। काल डिटेल से यजमान का नंबर निकालकर लोकेशन खंगाली फिर थाने लाकर पूछताछ की। आरोपियों ने पूरा घटनाक्रम खोल दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पढ़िए पूरा मामला लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र के निवासी अनीश उपाध्याय पेशे से पूजा पाठ करने का काम करता था। 30 जून को दो लोग पूजा पाठ करने के लिए अपने साथ ले गए थे और इसके बाद अनीश वापस नहीं लौटे। पत्नी के पूछने पर उसके यजमान ने पूजा समाप्त के बाद जाने की बात कही। मृतक की पत्नी प्रियंका उर्फ गुंजा और साले ने अनीश को एक सप्ताह तक खोजबीन करने के बाद मृतक की पत्नी ने 7 जुलाई को लालपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद लालपुर पुलिस टालमटोल करती रही और तलाश के नाम पर कहीं नहीं गई। दबाव बनाने पर मृतक के साले की कार से 25 जुलाई को कानपुर के नवाबगंज गई थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने बताया कि 45 दिनों तक थाने चौकी के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस अपने ही जिले की गुमशुदगी खोज नहीं पाई, दो दिन पूर्व पुलिस ने उनके हाथ पर बने टैटू दिखाकर मृतक की पहचान कराई। पुलिस की जांच में सामने आया तांत्रिक अनीश उपाध्याय की हत्या अवैध संबंध और धन उगाही के कारण हुई। बताया गया कि अनीश की गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 जुलाई 2026 को दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए हत्याकांड का राजफाश किया। पुलिस के अनुसार, मामले के पीछे अवैध संबंध, धन उगाही और मानसिक प्रताड़ना जैसे कारण सामने आए हैं। इन्हीं विवादों के चलते अनीश उपाध्याय की हत्या किए जाने की बात पुलिस जांच में सामने आई है। सोनू को शंका थी कि मृतक ने उसकी पत्नी पर मोहिनी मंत्र मारकर सम्मोहित कर लिया है। 6 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद पुलिस ने 14 अगस्त 2026 को कार्रवाई करते हुए मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए गैस सिलेंडर, म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान भी बरामद किए जाने की जानकारी दी गई है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच आगे बढ़ने के साथ हत्या से जुड़े साक्ष्य और आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिसके आधार पर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मामले में बरामद साक्ष्यों और आरोपियों के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में साइकिल चला रहे छात्र पर चढ़ाई कार:चीख सुनकर बाहर आई मां, घायल मिला बेटा; कार चालक पर केस
    Next Article
    UP T-20 का रोमांच बारिश आने पर भी नहीं रुकेगा:GREEN PARK में 1.5 घंटे में मैदान सुखाकर मैच शुरू कराने की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment