Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उप निरीक्षक परीक्षा का 13 मार्च को रिहर्सल:डीएम ने अधिकारियों के साथ समीक्षा की, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाने पर पाबंदी

    6 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में 13 मार्च को उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का रिहर्सल आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह बैठक डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक आरती सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें 14 और 15 मार्च को दो पालियों में होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट सुबह 7 बजे ट्रेजरी पर उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए जाएंगे। आईडी कार्ड के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कागज के टुकड़े, प्लास्टिक पाउच, पर्स, स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच, सनग्लासेस और हैंडबैग ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित होगा, और सभी संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के पास आईडी कार्ड होना अनिवार्य है। सीसीटीवी से होगी निगरानी जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें, साइबर कैफे और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की दुकानें बंद रहेंगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी युक्त कंट्रोल रूम और स्ट्रॉन्ग रूम स्थापित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए केंद्रों के बाहर क्लॉक रूम बनाए जाएंगे। अभ्यर्थी केवल नीला या काला पेन, प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र ही परीक्षा केंद्र में ले जा सकेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को अपने-अपने परीक्षा केंद्रों के परीक्षा कक्षों और शौचालयों का पूर्व निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सभी केंद्र व्यवस्थापक और सहायक केंद्र व्यवस्थापक से 'नो-रिलेशन सर्टिफिकेट' प्राप्त किया जाएगा। ड्यूटी पर लगाए गए अध्यापकों के मोबाइल नंबरों की सूची भी केंद्र व्यवस्थापक को उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में बने हैं 19 केंद्र जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। जिन पर एक पाली में 5520 अभ्यर्थी परीक्षा देगे। यह चार पालियों में परीक्षा होगी।डीएम ने यह भी निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर क्लॉक रूम, पेयजल एवं शौचालय से संबंधित साइन एज लगाए जाएं तथा प्रत्येक परीक्षा कक्ष में दीवार घड़ी अनिवार्य रूप से लगाई जाए,रोडवेज बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाई जाये कोई भी वाहन ओवर रेटिंग न करे,परीक्षा केंद्रों पर विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हो,साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी हो। पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि 13 मार्च को परीक्षा का रिहर्सल कर लिया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी उपजिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर में कोहरे के बीच बस-ट्रक टक्कर:एक दर्जन बाराती घायल, तीन गंभीर; दूल्हा सुरक्षित
    Next Article
    गंभीर बोले-भारत सिर्फ घरेलू पिचों पर 200+ रन नहीं बनाता:लग गया था कि संजू बेहतर करेगा; आंकड़े नहीं, अंतरात्मा की आवाज पर चलता हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment