Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US अटैक के बाद ईरान ने मचा दिया गदर, होर्मुज में कितने जहाज ठोके?

    17 hours ago

    1

    0

    ईरान और अमेरिका के बीच खाड़ी क्षेत्र में तनाव एक बार फिर बेहद गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी ने दावा किया है कि उसने एक दिन में 10 जहाजों को निशाना बनाया है। इनमें से दो अमेरिकी पोत और आठ तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान के मुताबिक यह कारवाई अमेरिका की ओर से पांच ईरानी तेल टैंकरों को नष्ट किए जाने के जवाब में की गई। आईआरजीसी का कहना है कि उसके बलों ने उन 10 जहाजों को निशाना बनाया जो स्टेट ऑफ होर्मस से ऐसे इलाके से गुजरने की कोशिश कर रहे थे जिसे ईरान ने प्रतिबंधित और असुरक्षित घोषित किया है। यह दावा ऐसे वक्त में आया है जब होरमोस स्टेट में व्यवसायिक जहाजों की आवाजाही तेजी से कम हुई है। रटर्स के मुताबिक मंगलवार को केवल छह कमोडिटी जहाज इस जलमार्ग से गुजरे जबकि पिछले 10 दिनों का औसत करीब 12 जहाज प्रतिदिन ही था। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका की ओर से पांच ईरानी क्रूड ऑयल कैरियर्स को नष्ट किए जाने के बाद सामने आया है।इसे भी पढ़ें: US सेना ने Iran के तेल टैंकरों को बनाया निशाना, Revolutionary Guard ने दी चेतावनीअमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि इन जहाजों को ईरानी रेवोल्यूशनरी गार्ड और उसके सहयोगियों के लिए आर्थिक मदद से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा माना गया था। अमेरिका के मुताबिक यह कारवाई अमेरिकी नौसैनिक पोत के खिलाफ ईरानी मिसाइल हमलों के जवाब में की गई। अब ईरान ने खाड़ी के दूसरे देशों में मौजूद तेल टैंकरों को भी खुली चेतावनी दी है। ICC की नौसेना ने कुवैत, जॉर्डन, बहरीन के बंदरगाहों में मौजूद टैंकरों के क्रू को जहाज खाली करने को कहा है। ईरानी सरकारी मीडिया में प्रसारित बयान के मुताबिक जिन बंदरगाहों या एंकर क्षेत्रों में अमेरिकी मौजूदगी है या जिन्हें अमेरिकी सैन्य कारवाही में सहयोगी माना जा रहा है, वहां मौजूद टैंकरों को भी निशाना बनाया जा सकता है। होर्मुज स्टेट दुनिया के सबसे अहम तेल मार्गों में से एक है। यहां किसी बड़े सैन्य टकराव का सीधा असर वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ता है। तनाव बढ़ने के साथ तेल की कीमतें भी तेजी से ऊपर गई हैं। अब इस पूरे घटनाक्रम ने आशंका बढ़ा दी है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा संघर्ष अब केवल सैन्य ठिकानों तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि खाड़ी में तेल टैंकरों और अंतरराष्ट्रीय समुद्री यातायात को भी सीधे अपनी चपेट में ले सकता है। हाल के समय की बात करें तो पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच तेल टैंकरों को लेकर सबसे ज्यादा तनाव बढ़ा है।इसे भी पढ़ें: Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बनायाईरान ने कुछ जहाजों को निशाना बनाया। इसके बाद अमेरिका ने जवाबी कारवाई की और अब ईरान ने उससे भी बड़ी कारवाई करते हुए 10 शिप्स को निशाना बनाया है। अब देखना यह होगा कि तनाव आगे किस ओर रुख करता है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के पांच कच्चे तेल ले जाने वाले टैंकरों को नष्ट कर दिया है। अमेरिका के मुताबिक यह कारवाही ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर यानी आईआरजीसी की ओर से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को बैलस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाए जाने के जवाब में की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Rajnath Singh ने Colombo में राष्ट्रपति Anura Dissanayake से की द्विपक्षीय बातचीत
    Next Article
    Britain के एयर ट्रैफिक संकट में NATS प्रमुख ने Cyber Attack की आशंका नकारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment