Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US ओपन फाइनल में ज्वेरेव और शेल्टन आमने-सामने होंगे:ज्वेरेव ने खाचानोव को और शेल्टन ने टियाफो को हराया,23 साल बाद अमेरिकी खिलाड़ी फाइनल में

    5 hours ago

    1

    0

    US ओपन के मेंस सिंगल्स फाइनल में जर्मनी के वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव और अमेरिका के बेन शेल्टन आमने-सामने होंगे। शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में ज्वेरेव ने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 7-6, 7-6 से हराया, जबकि शेल्टन ने हमवतन फ्रांसेस टियाफो को 4-6, 6-3, 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। खिताबी मुकाबला रविवार को न्यूयॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में खेला जाएगा। ज्वेरेव इस साल फ्रेंच ओपन जीत चुके हैं ज्वेरेव ने इस साल फ्रेंच ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और इसके बाद विंबलडन के फाइनल में पहुंचे, जहां उन्हें यानिक सिनर से हार मिली। अब उनके पास इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी जीतने का मौका है। यह उनके करियर का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। दोनों टाईब्रेकर में पिछड़कर भी जीते खाचानोव ने दूसरे सेट में 0-2 से पिछड़ने के बाद ज्वेरेव ने वापसी की। इसके बाद सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा। यहां खाचानोव ने ज्वेरेव के दो सेट पॉइंट बचाए, लेकिन ज्वेरेव ने दबाव बनाए रखा और सेट 7-6 से अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भी खाचानोव ने टाईब्रेकर में 3-0 और फिर 5-2 की बढ़त बनाई। एक समय लगा कि मुकाबला चौथे सेट में जा सकता है, लेकिन ज्वेरेव ने लगातार अंक जीतकर स्कोर बराबर किया और 7-6 से सेट जीत लिया। खाचानोव तीसरी बार ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनत तक पहुंचा खाचानोव खराब फॉर्म के बावजूद US ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे। मौजूदा 50वीं रैंकिंग वाले खाचानोव ने दूसरे और तीसरे सेट में ज्वेरेव को कड़ी टक्कर दी, लेकिन अहम मौकों पर गलतियां कीं। वहीं, ज्वेरेव ने गेम पर पकड़ बनाए रखी। 2026 में ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड 24-2 इस जीत के साथ इस सीजन ग्रैंड स्लैम मैचों में ज्वेरेव का रिकॉर्ड 24-2 हो गया है। फ्रेंच ओपन में चैंपियन बनने के बाद उन्होंने विंबलडन का फाइनल खेला और अब US ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। यह पहली बार है जब ज्वेरेव ने लगातार तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। इस साल उनकी ग्रैंड स्लैम में निरंतरता उस खिलाड़ी से बिल्कुल अलग दिख रही है, जो कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुका है। 2020 की हार का दर्द मिटाने का मौका US ओपन से ज्वेरेव की सबसे कड़वी याद 2020 के फाइनल की है। तब उन्होंने डोमिनिक थीम के खिलाफ शुरुआती दो सेट जीत लिए थे और एक समय खिताब से सिर्फ एक सेट दूर थे। इसके बावजूद थीम ने वापसी की और पांचवें सेट के टाईब्रेकर में मैच जीत लिया। थीम 1949 के बाद US ओपन फाइनल में शुरुआती दो सेट गंवाकर खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। छह साल बाद ज्वेरेव के पास उसी टूर्नामेंट में वह अधूरा सपना पूरा करने का मौका है। ज्वेरेव बोले- उम्मीद है अमेरिकियों का सपना पूरा नहीं होने दूंगा जीत के बाद ज्वेरेव ने कहा, “उम्मीद है कि मैं रविवार को अमेरिकियों के ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा नहीं होने दूंगा।” उन्होंने कहा कि ग्रैंड स्लैम स्तर पर उन्होंने काफी संघर्ष किया है और कई बार खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूके हैं। उनके मुताबिक, शायद इस साल चीजें उनके पक्ष में जा रही हैं और यह उनका साल हो सकता है। US ओपन फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी, 2003 के बाद खिताब जीतने का मौका दूसरे सेमीफाइनल में बेन शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दोनों पहले US ओपन सेमीफाइनल खेल चुके थे, लेकिन इस बार शेल्टन ने पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल का टिकट हासिल किया। उनके फाइनल में पहुंचने से 2003 के बाद पहली बार किसी अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी के पास US ओपन का खिताब जीतने का मौका है। 2003 में एंडी रोडिक चैंपियन बने थे। पहला सेट हारकर शेल्टन ने पलटा मैच, चौथे सेट में टियाफो को हराया शेल्टन ने मैच की शुरुआत खराब की। पहला सेट में टियाफो ने 6-4 से जीत लिया। इसके बाद शेल्टन ने दूसरा और तीसरा सेट 6-3, 6-3 से जीतकर मैच में बढ़त बना ली। चौथे सेट में टियाफो ने वापसी की कोशिश की, लेकिन शेल्टन ने दबाव बनाए रखा। 5-6 के स्कोर पर शेल्टन ने तीन मैच पॉइंट हासिल किए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। क्वार्टर फाइनल में अल्काराज को हराया था शेल्टन ने सेमीफाइनल से पहले क्वार्टर फाइनल में स्पेन के कार्लोस अल्काराज को पांच सेट के रोमांचक मुकाबले में हराकर बाहर का रास्ता दिखाया था। यह मुकाबला बुधवार सुबह 3:33 बजे खत्म हुआ था। इसके बाद शेल्टन ने टियाफो के खिलाफ चार सेट में जीत दर्ज कर पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई। शेल्टन इससे पहले दो बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में हार चुके थे। 2023 US ओपन में उन्हें नोवाक जोकोविच और 2025 ऑस्ट्रेलियन ओपन में जैनिक सिनर ने हराया था। इस बार अल्काराज को हराकर उन्होंने तीसरी कोशिश में फाइनल का टिकट हासिल कर लिया। टाउनसेंड-सिनियाकोवा ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीता; चेक गणराज्य की कातेरिना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। टॉप सीड जोड़ी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी वाइल्ड कार्ड जोड़ी एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमरी को 5-7, 6-0, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ दोनों ने एक जोड़ी के रूप में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया। सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने 2024 में विंबलडन, 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। US ओपन की ट्रॉफी के साथ उन्होंने चारों मेजर अपने नाम कर लिए। सिनियाकोवा ने दो अलग पार्टनर्स के साथ पूरा किया करियर स्लैम 30 साल की सिनियाकोवा के लिए यह 12वां ग्रैंड स्लैम महिला डबल्स खिताब है। वह ओपन एरा में कम से कम 12 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीतने वाली आठ महिलाओं में शामिल हो गई हैं। वह दो अलग पार्टनर्स के साथ करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले उन्होंने अपनी हमवतन बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। ----------------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो जापान में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम की घोषणा 23 जून को कर दी गई थी। हालांकि, खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को एक अपडेट जारी किया, जिसमें पहले से घोषित टीम की मेंबर दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर लिया गया है। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो
    Next Article
    वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह एशियन गेम्स से बाहर:अब वेटलिफ्टिंग टीम में 4 महिला शामिल, दो एथलीट शाहनवाज -निथ्या भी नहीं जाएंगे

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment