Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में BJP 60 से ज्यादा सीटें जीतकर बनाएगी सरकार, Ram Madhav ने दिया कार्यकर्ताओं को मंत्र

    6 hours ago

    1

    0

    देहरादून, दो अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रभारी राम माधव ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में 60 सीट पर जीत हासिल करने का लक्ष्य रखें। उत्तराखंड की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल चुनाव होना है। प्रदेश प्रभारी बनने के बाद पहली बार यहां प्रदेश भाजपा मुख्यालय पहुंचे माधव ने पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक में कहा, “हमें चुनाव में पूर्ण बहुमत नहीं बल्कि सबसे बड़े बहुमत यानि 60 से ज्यादा सीट जीतने के लिए काम करना है।” माधव ने कहा कि बहुत से राज्य ऐसे हैं जहां भाजपा लगातार तीन बार जीती है और उत्तराखंड में भी ऐसा ही करना है।इस दौरान पार्टी की सह प्रभारी और सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा को तीसरी बार अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि अब राजनीतिक परीक्षा का समय आ गया है और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच अपनी उपस्थिति और अधिक बढ़ानी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जशपुर में मिर्च की बोरियों के नीचे छिपा 440 किलो Ganja जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर Mumbai में कॉजपा का भारी प्रदर्शन, दिल्ली कूच की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment