Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से 2 हाईवे समेत 126 सड़कें बंद:दिल्ली में यमुना में 4 बच्चे बहे; यूपी-बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का रेड अलर्ट

    8 hours ago

    1

    0

    देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अभी उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर में ही अच्छी बारिश हो रही है। हालांकि, आज बिहार और पश्चिम बंगाल समेत 18 राज्यों के लिए बारिश का रेड अलर्ट है। उत्तराखंड में लगातार बारिश के कारण कई जगह लैंडस्लाइड हुई है। 2 नेशनल हाईवे समेत 126 सड़कें बंद हैं। स्यानाचट्टी के पास ऋषिकेश-यमुनोत्री हाईवे रविवार को लगातार तीसरे दिन भी बंद रहा। तवाघाट-गुंजी हाईवे भी मलबा आने से बंद है। हरियाणा में हिमाचल से आ रहे पानी के कारण यमुना और मारकंडा नदी में पानी बढ़ गया है। इससे कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। दिल्ली में रविवार को यमुना नदी में नहाने गए 4 बच्चे तेज बहाव में बह गए। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में 2 बच्चों के शव बरामद किए गए। मौसम विभाग ने आज यूपी, बिहार समेत 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में पटना समेत 19 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 6-7 दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में अच्छी बारिश जारी रह सकती है। देश के 70% हिस्से से गायब हुआ मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा सैटेलाइट तस्वीरें बता रही हैं कि मानसून फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। पूर्वी, मध्य और पूर्वोत्तर भारत के ऊपर घने बादलों का बड़ा दायरा बन चुका है। इसकी वजह बिहार, बांग्लादेश और पूर्वोत्तर के ऊपर बने ऊपरी हवा के चक्रवाती सिस्टम, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इन मौसमीय सिस्टमों का आपस में जुड़ना है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… देशभर के मौसम के बारे में जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने बेटी के साथ किया यौन शोषण, दूसरों के साथ भी भेजना चाहता था; पीड़िता ने खुद को पेट्रोल डालकर जलाया
    Next Article
    अमरनाथ यात्रा में कोई कचरा नहीं फैलेगा:ऐसा करने वाली देश की पहली धार्मिक यात्रा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment