Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विभाजन की तस्वीरें देख भावुक पंकज सिंह बोले-इतिहास याद रखें:गोरखपुर में विभाजन विभीषिका दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के एनेक्सी भवन में विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 1947 की त्रासदी की तस्वीरों से इतिहास का दर्द फिर सामने आ गया। यूपी भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने विभाजन से जुड़ी दुर्लभ तस्वीरों और घटनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में पलायन, बिछड़ते परिवार और उस दौर की पीड़ा को देखकर माहौल भावुक हो गया। तस्वीरों में दिखी 1947 की त्रासदी प्रदर्शनी में विभाजन के समय की मार्मिक तस्वीरें, दस्तावेज और घटनाएं प्रदर्शित की गई थीं। इनमें लाखों लोगों के पलायन, परिवारों के बिछड़ने और विभाजन के दौरान झेली गई पीड़ा को दिखाया गया। पंकज सिंह ने प्रदर्शनी में लगे प्रत्येक चित्र और विवरण को ध्यान से देखा। उन्होंने कहा कि 1947 भारत के इतिहास का सबसे दुखद अध्याय था। लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा। उस दौर का दर्द केवल आंकड़ों में नहीं है, बल्कि उन परिवारों की यादों में आज भी मौजूद है, जिन्होंने इस त्रासदी को झेला। बोले- इतिहास से सीखें, समाज में कड़वाहट न बढ़ाएं पंकज सिंह ने कहा कि विभाजन की विभीषिका को याद रखना जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इतिहास से सीख सकें। इसके साथ समाज में फैली कड़वाहट को खत्म करना भी जरूरी है। उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सभी को एकजुट होकर देश को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भी भागीदारी रही। प्रदर्शनी के जरिए जहां विभाजन की पीड़ा को याद किया गया, वहीं देश की एकता और अखंडता मजबूत करने का संदेश भी दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नौकरी का झांसा देकर महिला को बंधकर बनाकर गैंगरेप किया:बाराबंकी में 8 दिन तक नशीली दवा-शराब पिलाई, सिर के बाल काटे; गोद में लेकर एसपी ऑफिस पहुंचा पति
    Next Article
    मैनपुरी में जमानत के 10 हजार मांगने पर विवाद:घर में घुसकर ईंट-पत्थर से हमला, 3 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment