Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव बोले- युवी सर ने बैटिंग के टिप्स दिए:कहा- 20 बॉल खेलो, सब बदल जाएगा; मैच से पहले पिता, कोच, दोस्त से भी बात की

    7 hours ago

    1

    0

    वैभव सूर्यवंशी ने खुलासा किया है कि युवराज सिंह की टिप्स ने रिकॉर्डतोड़ पारी में उनकी मदद की। BCCI ने बुधवार को वैभव से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया। इसमें 15 साल के लेफ्टी बैटर ने कहा कि वे पिछले कुछ मैचों में रन नहीं बनने से काफी परेशान थे। वैभव ने कहा- ‘बार-बार ध्यान भटक रहा था। मैंने युवी सर को बताया कि जब क्रीज पर जाता हूं तो ये-ये दिक्कतें हो रही हैं। फिर सर ने करीब 30 मिनट तक समझाया। उनके साथ बातचीत ने चीजों को बेहतर बना दिया।' सूर्यवंशी ने मंगलवार को UAE के खिलाफ 53 बॉल पर 204 रन बनाए। यह क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। इसमें 28 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। वैभव ने क्या-क्या कहा… युवराज ने तारीफ की; लिखा- निडर बल्लेबाजी मैच के बाद युवराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की थी। उन्होंने X पर लिखा- खास प्रतिभा और शानदार पारी! सिर्फ 52 गेंदों पर दोहरा शतक - यह वाकई निडर बल्लेबाजी है! कड़ी मेहनत करते रहें और इस सफर का आनंद लें - अभी तो और भी बेहतरीन चीजें आनी बाकी हैं! वैभव गूगल के टॉप ट्रेंड में आए BCCI के वीडियो जारी करने के बाद वैभव सूर्यवंशी गूगल के टॉप ट्रेंड में आ गए हैं। उन्हें पिछले एक घंटे से खूब सर्च किया जा रहा है। देखिए गूगल ट्रेंड ---------------------------------------------------------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    शेम ऑन इंदौर पुलिस लिखकर एक्टर ने बनाया वीडियो:कहा- परमिशन दिखाने के बावजूद पैसे मांगे; वेब सीरीज बंद कर मुंबई लौटी टीम
    Next Article
    ICC रैंकिंग- टॉप 10 टेस्ट बैटर्स में 3 भारतीय शामिल:पंत छठे, गिल 7वें और जायसवाल 9वें नंबर पर आए; बॉलर्स में बुमराह नंबर-1 के करीब

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment