Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वैभव सूर्यवंशी का दूसरा इंटरनेशनल अर्धशतक:81 रन बनाकर आउट; ईशान किशन 29 पर आउट; जिम्बाब्वे-भारत के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच

    17 hours ago

    1

    0

    भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला हरारे में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया। ये उनका दूसरा इंटरनेशनल अर्धशतक भी है। उनकी पारी 8 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वे 49 गेंद पर 81 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्ले मधेवीरे की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ब्रैड इवांस को कैच दे बैठे वहीं, ईशान किशन 25 बॉल पर 29 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उनकी पारी में 4 चौके शामिल है। ईशान क्रीज से बाहर निकलकर बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, लेकिन गेंद की लाइन से चूक गए और गेंद ने उनका लेग स्टंप उड़ा दिया भारतीय टीम पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा,टीम उसी पिच पर खेल रही है, इसलिए इसके धीरे-धीरे और धीमा होने की उम्मीद है। भारतीय टीम में दो बदलाव किए गए हैं। प्रिंस की जगह अशोक शर्मा और शिवम दुबे की जगह सूर्यांश को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। बता दें कि इसके पहले जिम्बाब्वे के हरारे ग्राउंड में खेले गए मैच में वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल में फिफ्टी लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर बन गए थे। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था। मुकाबले में इंटरेस्टिंग मोमेंट्स भी आए, जिसमें सूर्यवंशी ने फिफ्टी लगाने के बाद अपनी मां के नाम का पहला लेटर A का साइन बनाया। उनकी मां का नाम आरती सूर्यवंशी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म:इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी
    Next Article
    वीवीएस लक्ष्मण ने जिम्बाब्वे सीरीज के बाद की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ, पर फिटनेस को लेकर चेताया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment