Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vadodara Court: पत्नी की हत्या में पूर्व Police अधिकारी को उम्रकैद, साथी को 5 साल जेल

    45 minutes from now

    2

    0

    गुजरात के वडोदरा जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को एक पूर्व पुलिस निरीक्षक को वर्ष 2021 में अपनी पत्नी की हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई। इसी के साथ अदालत ने उसके सहयोगी और स्थानीय कांग्रेस नेता को पांच साल कैद की सजा सुनाई। करजन के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश आर. एस. पुराणी ने वडोदरा ग्रामीण पुलिस थाने के तत्कालीन निरीक्षक अजय देसाई और उनके सहयोगी किरीट सिंह जडेजा पर दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया।जडेजा ने 2020 में कांग्रेस के टिकट पर करजन विधानसभा उपचुनाव लड़ा था, लेकिन वह हार गया था। देसाई फिलहाल जेल में है, जबकि जडेजा जमानत पर बाहर है। अदालत ने कहा कि मुकदमे के दौरान दोनों आरोपियों ने जेल में जितनी अवधि बिताई है, उसे उनकी सजा की अवधि में समायोजित किया जाएगा।देसाई को जुलाई 2021 में हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इससे करीब डेढ़ महीने पहले करजन में उसकी पत्नी स्वीटी पटेल का अधजला शव मिला था। स्वीटी ने 2014 में अपने पहले पति से तलाक लेने के बाद देसाई से शादी की थी।दोनों का एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक, देसाई ने चार और पांच जून की दरमियानी रात किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद स्वीटी का गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को एक चार पहिया वाहन में रखा और पड़ोसी भरूच जिले के दहेज राजमार्ग पर अटाली गांव में जडेजा के निर्माणाधीन होटल ले गया।पुलिस के अनुसार, देसाई और जडेजा ने होटल के पीछे शव को जलाने और उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI मानव चेतना का विकल्प न बने: प्रयागराज में बोले Justice Ajit Kumar
    Next Article
    Yogi Adityanath ने Nana Patekar की सराहना की, महाराष्ट्र के किसान परिवारों की मदद को किया याद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment