Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकहम ने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई:48 साल बाद ऐसा करने वाले पहले वेस्टइंडीज बल्लेबाज बने; टीम ने बांग्लादेश पर 315 रन की बढ़त बनाई

    20 hours ago

    1

    0

    बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज मजबूत स्थिति में पहुंच गया है। टीम ने सिलहट में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 3 विकेट पर 345 रन बना लिए हैं। उसकी कुल बढ़त 315 रन हो गई है। कैवम हॉज 140 रन बनाकर नाबाद हैं। ब्रैंडन किंग ने 68 रन बनाए, जबकि डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने 78 रन की पारी खेली। विकहम ने पहली पारी में भी 61 रन बनाए थे। इस तरह उन्होंने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी लगाई। वे 48 साल बाद ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने हैं। इससे पहले 1978 में सेव शिवनारायण ने यह उपलब्धि हासिल की थी। पहली पारी में पिछड़ने के बाद वेस्टइंडीज की वापसी बांग्लादेश ने तीसरे दिन तोहीद हृदोय के नाबाद 242 रन की बदौलत 386 रन बनाकर वेस्टइंडीज पर 30 रन की बढ़त हासिल की थी। हृदोय की डबल सेंचुरी ने बांग्लादेश को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन चौथे दिन मेजबान टीम उस बढ़त का फायदा नहीं उठा सकी। वेस्टइंडीज ने सुबह 7 रन के आगे खेलना शुरू किया। ब्रैंडन किंग और जोशुआ डी सिल्वा ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। तैजुल इस्लाम ने डी सिल्वा को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। वे 36 रन बनाकर लौटे। दूसरी ओर, किंग ने 62 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 61 रन की पारी में 11 चौके लगाए। मेहदी मिराज ने उन्हें आउट किया। लंच तक वेस्टइंडीज का स्कोर 2 विकेट पर 128 रन था। हॉज और विकहम ने संभाली पारी किंग के आउट होने के बाद कैवम हॉज और डेब्यू कर रहे केविन विकहम ने पारी को आगे बढ़ाया। हॉज ने लंच से पहले चौके लगाकर रन गति बनाए रखी। लंच के बाद बांग्लादेश के स्पिनरों को पिच से पहले के मुकाबले ज्यादा टर्न मिलने लगा था। इसके बावजूद वे लगातार विकेट नहीं निकाल सके। हॉज ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जबकि विकहम ने भी डेब्यू टेस्ट की दूसरी पारी में लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया। वे पहली पारी में भी 61 रन बना चुके थे। विकहम ने तैजुल इस्लाम की गेंद पर छक्का लगाया। हॉज ने स्वीप और पुल शॉट से बाउंड्री बटोरीं। इसी पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने 1,000 रन भी पूरे किए। यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उन्हें 19 टेस्ट मैच लगे। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी की। इस दौरान वेस्टइंडीज की बढ़त 200 रन के पार पहुंच गई। टी -ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने 2 विकेट पर 259 रन बना लिए थे। हॉज का तीसरा टेस्ट शतक, विकहम 78 पर आउट हॉज ने तैजुल की गेंद पर चौका लगाकर अपना तीसरा टेस्ट शतक पूरा किया। उन्होंने 142 गेंदों में 100 रन पूरे किए। यह उनके टेस्ट करियर का बेस्ट प्रदर्शन भी बना। दूसरी ओर, विकहम 70 रन के पार पहुंच गए थे। तैजुल ने आखिरकार इस साझेदारी को तोड़ा। विकहम 78 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल था। इस तरह डेब्यू टेस्ट में उन्होंने दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने का खास मुकाम हासिल किया। वे 48 साल में ऐसा करने वाले वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज बने। इसके बाद हॉज ने अमीर जांगू के साथ चौथे विकेट के लिए नाबाद 61 रन जोड़े। शांतो को दो बार लगी चोट, खराब रोशनी से खेल रुका बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो को फील्डिंग करते हुए दो बार चोट लगी। पहले वे फाइन लेग की तरफ जा रही गेंद का पीछा करते हुए घुटने में चोट लगा बैठे। इसके बाद हॉज के एक मिसहिट को रोकने की कोशिश में उनकी उंगलियों पर गेंद लगी। खराब होती रोशनी के कारण अंपायरों ने लाइट मीटर से जांच की और खिलाड़ियों को मैदान से बाहर बुला लिया। कुछ देर बाद दिन का खेल समाप्त घोषित कर दिया गया। --------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… दावा-मुंबई से 10 सीजन IPL खेल चुके हार्दिक फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे:पंजाब से जुड़ेंगे, टीम छोड़ने की इच्छा जताई थी; अर्शदीप मुंबई इंडियंस जाएंगे IPL में 10 सीजन मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले हार्दिक पंड्या अब फ्रेंचाइजी छोड़ेंगे। वे पंजाब किंग्स से खेलेंगे। वहीं लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई की टीम में आएंगे। मुंबई और पंजाब के बीच ट्रेड हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालंधर के अर्जुन ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोका:पिता छोले-कुलचे की रेहड़ी लगाते; अंडर-19 टीम इंडिया को मुश्किल से निकाला
    Next Article
    मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता:ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने; 31 मैच में 26 गोल और 17 असिस्ट किए

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment