Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'वृक्ष मित्र' बनकर देश को बनाएं हरा-भरा, कृषि मंत्री Shivraj Chouhan ने लॉन्च किया Mega-Plan

    13 hours ago

    1

    0

    कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हरित भविष्य के निर्माण के लिए देश में बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान शुरू करने का रविवार को आह्वान किया है। नयी दिल्ली स्थित पूसा परिसर में आयोजित ‘पर्यावरण संरक्षण संकल्प’ और ‘वृक्ष मित्र संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि प्रत्येक परिवार को जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, बच्चों के जन्म और दिवंगत माता-पिता की स्मृति जैसे अवसरों पर पौधारोपण करना चाहिए। इससे हर व्यक्तिगत अवसर को ‘वृक्ष उत्सव’ में बदला जा सकता है। उन्होंने प्रत्येक ‘वृक्ष मित्र’ से हर साल कम से कम एक पेड़ लगाने और पांच अन्य लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। चौहान ने कहा कि प्रतिभागी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिबद्धता साझा करें, ताकि 12 अगस्त को ‘हरियाली अमावस्या’ तक देशभर में एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा सके। मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण को एक संगठित जन अभियान का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना भी जारी की। यह योजना वृक्ष मित्रों के साथ हुई बातचीत और उनके सुझावों के आधार पर तैयार की गई है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री ने राष्ट्रीय, राज्य, जिला, खंड और ग्राम स्तर पर ‘वृक्ष मित्र परिवार’ समितियों के गठन का प्रस्ताव रखा, ताकि इस अभियान को संस्थागत ढांचा मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री अवास योजना, लखपति दीदी योजना और कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के तहत होने वाले कार्यक्रमों में पौधा रोपण को शामिल किए जाने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में निर्माणाधीन मार्केट का लेंटर गिरा, शटरिंग टूटने से महिला समेत तीन मजदूर घायल
    Next Article
    बलिया में कथित पुलिस पिटाई से व्यक्ति की मौत, दारोगा और ग्राम प्रधान समेत छह पर मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment