Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विनेश फोगाट ने बृजभूषण को 'गुंडा बदमाश' बताया:कहा- पैसे के दम पर लड़कियों पर अत्याचार किए, गोंडा में लोगों की जमीन कब्जाई

    9 hours ago

    1

    0

    ओलिंपियन रेसलर विनेश फोगाट ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर एक बार फिर निशाना साधा है। विनेश ने कहा- बृजभूषण गुंडा और बदमाश है। उसने पैसे के दम पर लड़कियों पर अत्याचार किए हैं। विनेश यहीं नहीं रुकी और मीडियाकर्मियों से कहा कि बृजभूषण को इतनी इज्जत मत दो। उसने गोंडा में लोगों की जमीन कब्जाई हुई है। वह आज भी लड़कियों का शोषण कर रहा है। भाजपा में रहकर ही ये सब किया जा रहा है। उस पर इतना पैसा कहां से आया? हेलीकॉप्टर में बैठकर उड़ता है। इस पैसे की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा, अब इस पूरे मामले को सुप्रीम कोर्ट तक ले जाया जाएगा। 3 अगस्त को यौन शोषण से जुड़े मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण को बरी किया था। अब पढ़िए, विनेश ने बृजभूषण पर क्या कहा… विनेश फोगाट मंगलवार को जींद में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक में आई थीं। यहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, महिला पहलवानों के शोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। अब उसके बारे में ज्यादा नहीं बोल सकते। आगे सुप्रीम कोर्ट तक भी लड़ाई जाएगी तो हम उसे लड़ेंगे। हम पीछे हटने वाले नहीं है। मीडियाकर्मी ने जैसे ही बृजभूषण का नाम लिया, विनेश भड़क गईं। उन्होंने कहा, अरे छोड़ो ना उसको। कौन है बृजभूषण…एक गुंडा बदमाश। गोंडा में लोग सताए हुए हैं। पैसे के बल पर ही उसने ये अत्याचार किए हैं। आज भी ऐसा ही हो रहा है। विनेश बोलीं- BJP हमें देशभक्ति न सिखाएं जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश ने कहा कि RSS कार्यालयों पर लंबे समय तक तिरंगा नहीं फहराया गया, और आज वे लोग तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। ऐसी यात्राओं के बाद राष्ट्रीय ध्वज सड़कों पर पैरों तले दिखाई देता है। उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद सामने आए कथित 'शुद्धिकरण' मामले पर उन्होंने कहा, क्या दलित समाज के बड़े नेताओं को किसी स्थान पर जाने का हक नहीं है। महावीर फोगाट बोले- अदालत से बड़ा कोई नहीं कोर्ट के फैसले के बाद द्रोणाचार्य अवॉर्डी महावीर फोगाट ने कहा था कि कोर्ट का फैसला सर्वमान्य है। कोर्ट के फैसले को कौन बदल सकता है। सभी पहलवानों ने अपनी लड़ाई लड़ी, लेकिन आखिर में फैसला कोर्ट को ही करना था, जोकि कर दिया। कोर्ट से बड़ा इस देश में कोई नहीं है। रेसलर के पिता बोले- समाज का काम सवाल उठाना पहलवानों के धरने में शामिल हुईं रेसलर अंशु मलिक के पिता धर्मबीर मलिक ने कहा था कि कोर्ट और कानून से बड़ा कोई नहीं है। फैसला कोर्ट को करना था, कर दिया। पलहवानों के धरने पर सवाल उठेगा, इस पर धर्मबीर ने कहा कि समाज का काम सवाल उठाना ही है। बृजभूषण ने कहा था- होइहि सोइ जो राम रचि राखा फैसले के बाद पूर्व सांसद जब अपने आवास पहुंचे, तो समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए थे। अबीर-गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया। रिपोर्टर ने पूछा कि कितनी बड़ी खुशी का क्षण है आपके लिए? इस पर बृजभूषण बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा। बेटे करण भूषण ने फेसबुक पर पोस्ट भी किया था। लिखा- साजिश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। पिताजी बाइज्जत बरी हुए। सत्यमेव जयते! वहीं, WFI के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा था- “बृजभूषण पर झूठे आरोप लगाए गए थे। आज उन्हें सम्मानपूर्वक बरी कर दिया है। इससे पूरे कुश्ती जगत में खुशी का माहौल है।” -------------- यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा की पहलवानों के यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी:विनेश फोगाट बोलीं- सड़कों पर उतरकर FIR करानी पड़ी थी, कोर्ट के फैसले को चुनौती देंगे महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में भाजपा नेता और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें बरी कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर प्रज्ञानानंदा ग्रैंड चेस टूर के फाइनल में पहुंचे:सिंक्विफील्ड कप में मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराया, वेस्ली सो के साथ टॉप पर
    Next Article
    हार के बावजूद श्रीलंकाई कप्तान ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बन गए इस मामले में WTC में नंबर-1 श्रीलंका के खिलाड़ी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment