Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:CM योगी ने दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद, सावन में श्रद्धालुओं के लिए बिछेंगे रेड कार्पेट

    1 day ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…सीएम योगी शाम करीब 8:30 बजे मंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे के शादी समारोह में पहुंचे। वहां पर उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। वहीं, सावन महीने की तैयारियों को लेकर श्री काशी विश्वनाथ धाम में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस बार श्रद्धालुओं के लिए रेड कार्पेट बिछाया जाएगा। श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. UBI के सीनियर मैनेजर की पत्नी को बस ने रौंदा: वाराणसी में बेटी को स्कूल छोड़कर लौट रही थीं, घर से 100 मीटर दूरी पर मौत शिवपुर में मंगलवार सुबह लगभग 7:30 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सीनियर मैनेजर की पत्नी को बस ने राैंद दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर वापस लौट रही थीं। इसी दौरान बस ने कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ड्राइवर बस को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर… 2. काशी में मंत्री दयाशंकर मिश्र के बेटे की शादी: दूल्हे ने उत्तराखंड की साक्षी के गले में वरमाला डाली, CM योगी ने दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। यहां पर उन्होंने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद शाम करीब 8:30 बजे सीएम योगी राज्यमंत्री दयाशंकर मिश्र 'दयालु' के बेटे की शादी में पहुंचे। वहां पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। पढ़िए पूरी खबर 3. वार्डवासियों को विकास चाहिए, पार्षद बोले-चाहकर भी नहीं करा सकते…: वार्ड-96 के रास्ते संकरे, गलियों में बह रहा कीचड़ हम चाहकर भी विकास नहीं करा सकते। यह पुराना शहर है, पुरानी गलियां हैं और इस वार्ड का स्वरूप बदला नहीं जा सकता…। ये कहना है वार्ड-96 दशाश्वमेध के पार्षद नरसिंह बाबा का। लेकिन उनकी इस बात से इतर यहां रहने वाले लोग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उनका कहना है कि रास्ते संकरे और खराब हैं। कोई सीवर व्यवस्था नहीं है। पढ़िए पूरी खबर… 4. CM योगी बोले-दालमंडी सड़क चौड़ीकरण समय पर पूरा करें: छोटी नावों का नगर निगम करेगा रजिस्ट्रेशन, कांवड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति व कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक के बाद मुख्यमंत्री बाबा काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन-पूजन किया। इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए और सावन की तैयारियों का जायजा लिया। पढ़िए पूरी खबर… 5. भगवान जगन्नाथ के रथ का पूरे वर्ष होगा दर्शन: हाईटेक रथशाला की 3D तस्वीर जारी हुई, 16 जुलाई को भक्तों को दर्शन देंगे भगवान काशी में अब भगवान जगन्नाथ के भक्तों को पवित्र रथ के दर्शन के लिए साल में सिर्फ एक बार रथयात्रा का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट हाईटेक रथशाला बनवा रहा है, जहां पूरे साल भगवान के रथ के दर्शन हो सकेंगे। रथशाला में रथ की नियमित पूजा, देखभाल और सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। पढ़िए पूरी खबर… 6. संस्कृत विश्वविद्यालय में निबंध लेखन प्रतियोगिता: 'भारत चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना' समेत 2 विषयों पर विद्यार्थियों ने लिखे निबंध संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 44वें दीक्षांत समारोह से पहले मंगलवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के लिए 'भारत विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था कैसे बना' और 'राज्य सरकार के दो अच्छे कार्य' विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपने तर्क और विचार रखे। पढ़िए पूरी खबर… 7. BHU में योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन शुरू: यूनिवर्सिटी ने नोटिफिकेशन जारी किया, 9 से 27 जुलाई तक अप्लाई करें BHU के योग साधना केंद्र, मालवीय भवन ने योग सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होगी और 27 जुलाई तक फॉर्म जमा किए जा सकेंगे। यह चातुर्मासिक अंशकालीन कोर्स अगस्त के चौथे सप्ताह से शुरू होगा। पहले BHU के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रवेश में प्राथमिकता मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर… 8. वाराणसी में मीट-मछली विक्रेताओं के समर्थन में विपक्षी पार्षद: फैसला वापस लेने की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन वाराणसी में मीट, मांस और मछली की बिक्री पर नगर निगम की ओर से लगाए गए प्रतिबंध के विरोध में मंगलवार को कारोबारियों और विपक्षी पार्षदों ने प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, एपवा और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम से प्रस्ताव वापस लेने की मांग की। पढ़िए पूरी खबर… 9. सावन में भक्तों के लिए बिछाया जाएगा रेड कार्पेट: काशी विश्वनाथ धाम में 7 गेट से मिलेगा प्रवेश, प्रोटोकॉल दर्शन पर रोक सावन महीने की तैयारियों को लेकर मंगलवार शाम को श्री काशी विश्वनाथ धाम में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन की व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस बार श्रद्धालुओं को धाम में 7 गेट से प्रवेश मिलेगा। श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान किसी भी तरह के प्रोटोकॉल दर्शन की अनुमति नहीं होगी। पढ़िए पूरी खबर.. 10. वाराणसी में CM योगी के समर्थन में पोस्टर:लिखा- 3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले; कार्यकर्ता ने कहा- योगी गौ-गंगा और गायत्री के संरक्षक यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी माहौल अभी से गरमाने लगा है। सीएम योगी के आने से पहले शहर में लगे एक पोस्टर ने राजनीतिक चर्चा तेज कर दी है। पोस्टर पर लिखा है, '3 बार चाय वाले, 27 में गाय वाले'। इसे भाजपा कार्यकर्ता दीपक सिंह राजवीर ने लगवाया है। उनका कहना है कि 2027 में भी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने का संकल्प है। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में:मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा
    Next Article
    वोट ऑफ मार्जिन बढ़ाने के लिए करोड़ो की दी सौगात:बिजेथुआ-धोपाप धाम की अनदेखी, कादीपुर विधायक की प्रशंसा-सुल्तानपुर विधायक पर तंज पर चर्चा तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment