Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मिर्जापुर में:मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    22 hours ago

    2

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को मिर्जापुर पहुंचेंगे। वे मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे और विंध्य मंडल में लोक निर्माण विभाग के विकास कार्यों तथा नई परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे विंध्याचल हेलीपैड से सड़क मार्ग द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद वे मां अष्टभुजा अतिथि गृह जाएंगे। अतिथि गृह में दोपहर 12:05 बजे से एक बजे तक मुख्यमंत्री विंध्य मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे नई विकास परियोजनाओं की कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। समीक्षा के बाद वे चित्रकूट के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर मंगलवार को एसपीजी की टीम ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ हेलीपैड, मंदिर परिसर और वीआईपी मार्ग का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत जनपद में लगभग 1000 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा 10 क्षेत्राधिकारी, 4 अपर पुलिस अधीक्षक, पीएसी तथा अन्य सुरक्षा बलों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है। पूरे कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। मुख्यमंत्री मंदिर के प्रवेश प्लाजा में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन करेंगे। वे मंदिर परिसर में पहली बार बनाए गए सेफ हाउस का भी निरीक्षण करेंगे, जिसका उपयोग भविष्य में वीआईपी और वीवीआईपी श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए किया जाएगा। हेलीपैड क्षेत्र की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। आसपास के मार्गों की मरम्मत, सफाई, बैरिकेडिंग और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त की गई है। जिला प्रशासन ने उन भवनों की छतों पर निकले सरियों को सुरक्षित करने के निर्देश दिए हैं, जो मुख्यमंत्री के मार्ग में पड़ते हैं। प्रशासन का दावा है कि दौरे को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ब्राहम्ण सम्मेलन पर सपा-भाजपा आमने-सामने:आशीष चौबे बोले- सामज अब अखिलेश के साथ चला, BJP का जवाब- कोई भेंड बकरी नहीं जो नारा दे दिया
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:CM योगी ने दूल्हा-दुल्हन को दिया आशीर्वाद, सावन में श्रद्धालुओं के लिए बिछेंगे रेड कार्पेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment