Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:तांत्रिक को पीट-पीटकर मार डाला; BEO ने उठाया झाड़ू, सफाई की

    7 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (शुक्रवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में यजमान के घर पूजा कराने गए तांत्रिक अनीश उपाध्याय की यजमान और मित्रों ने मिलकर हत्या कर दी। साथियों के साथ जमकर पीटा, स्क्रू डाइवर से गोदा और शव को कोलकाता-प्रयागराज हाईवे पर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. ऑटो चालक के बेटे ने दर्ज कराई हत्या की FIR, 6 अगस्त को वरुणा नदी में उतराया मिला था शव वाराणसी के कैंट थानाक्षेत्र के वरुणा पुल पर 6 अगस्त 2026 की रात एक लावारिस ऑटो मिला था। ऑटो नंबर UP65 ET8037 था। जिसकी जांच में पुलिस ने ऑटो ज्ञानचंद सोनकर निवासी अर्दली बाजार थाना कैंट का होना पाया था। ऑटो में तेजाब की बोतल पड़ी थी। पढ़ें पूरी खबर… 2. स्टेट जूनियर बालिका बॉक्सिंग में वाराणसी मंडल का दबदबा, चांदनी मौर्या सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सिगरा स्थित SAI NCOE के बॉक्सिंग रिंग में चल रही स्टेट जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का वाराणसी मंडल चैंपियन बना है। वाराणसी मंडल के 10 में से 9 खिलाड़ियों ने पदक जीता। जिसमें 5 खिलाड़ी वाराणसी जिले की थीं। चार स्वर्ण और 5 रजत पदक के साथ वाराणसी मंडल स्टेट प्रतियोगिता में चैंपियन बना। पढ़ें पूरी खबर… 3. वाराणसी में फर्जी बिजलीकर्मी बनकर अधिवक्ता को ठगा वाराणसी में लालपुर पांडेयपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर नई बस्ती में फर्जी बिजली विभाग के कर्मचारी बनकर दो लोगों ने अधिवक्ता के घर छापा मार दिया। आरोप है कि दोनों ने बिजली चोरी का आरोप लगाकर केस दर्ज कराने और जेल भेजने की धमकी दी। पढ़ें पूरी खबर… 4. बीएचयू परिसर में 11 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते का हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके, महिला प्रोफेसर बोली- सड़क पर गिरने से लगी है चोट काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार सुबह 11 वर्षीय बच्चे पर पालतू कुत्ते के हमले का गंभीर मामला सामने आया। सुबह टहलने निकले बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे उसके चेहरे और सिर पर कई गंभीर चोटें आई। पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में तांत्रिक की पीट-पीटकर हत्या, साथियों के साथ मिलकर स्क्रूड्राइवर से गोदा वाराणसी में यजमान के घर पूजा कराने गए तांत्रिक अनीश उपाध्याय की यजमान और मित्रों ने मिलकर हत्या कर दी। साथियों के साथ जमकर पीटा, स्क्रू डाइवर से गोदा और शव को कोलकाता-प्रयागराज हाईवे पर झाड़ियों में फेंककर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 6. बहन-बहनोई के इनकार पर पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार वाराणसी के होटल में जहर खाकर आत्महत्या करने वाले मां-बेटे के हर रिश्तेदार ने शव लेने से इनकार कर दिया। पहले मृतक ईशान मुखर्जी के मामा और फिर बुआ-फूफा ने रिश्तेदारी बताई लेकिन बाद में शव लेने से इनकार कर दिया। संबंध टूटने का हवाला देकर 72 घंटे बाद भी कोई मुखर्जी परिवार के शव लेने नहीं आया। पढ़ें पूरी खबर… 7. रायपुर के होटल में मिली लड़की की लाश, खुद का गला काटते दिखा युवक राजधानी रायपुर के झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में एक युवती की लाश मिली है। उसी होटल के कमरे में एक लड़का खून से लथपथ मिला है, जिसकी हालत गंभीर है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है, जो वाराणसी के मोहावन का रहने वाला है। वहीं युवती रिमन मंडावी छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले की रहने वाली थी। दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र देकर चेक-इन किया था। पढ़ें पूरी खबर… 8. परचून दुकान में छिपाकर रखी थीं शराब की 70 बोतलें, छापा मारकर दुकानदार को दबोचा वाराणसी के हुकूलगंज में परचून की दुकान से अवैध शराब बिक्री का आबकारी विभाग ने खुलासा किया है। टीम ने ग्राहक बनाकर पहले शराब खरीदी। दुकानदार के बोतल थमाते ही टीम ने दुकान पर छापा मार दिया। तलाशी में कंटेनर के अंदर छिपाकर रखी विंडीज लाइम ब्रांड की 70 बोतल शराब बरामद हुई। टीम ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ें पूरी खबर… 9.वाराणसी के चिराईगांव में BEO ने उठाया झाड़ू, सफाई की वाराणसी के चिराईगांव ब्लॉक अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय जाल्हूपुर, रुस्तमपुर और सुल्तानपुर में शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) प्रीति सिंह के नेतृत्व में यह अभियान स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा और विद्यालय परिसरों को स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर… 10. 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाइटों से जगमग हुई काशी वाराणसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां पूरी हैं। काशी विद्यापीठ से कैंट तक जगह-जगह तिरंगे की दुकानें सज गई हैं। कैंट पर तिरंगे की लाइटिंग की गई है। BHU गेट पर झालरों से सजाया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 15 अगस्त - आपके काम की खबर:शहरभर में किया जाएगा ध्वजारोहण, मेन प्रोग्राम हजरतगंज में विधानभवन के सामने
    Next Article
    भाभी को शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोप:हमीरपुर में इंकार करने पर धमकी देने का भी आरोप, मुकदमा दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment