Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दरोगा की बेटी से रैपिडो चालक ने की छेड़खानी, राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई टली

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें…अमेरिका के बोस्टन स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में वकालतनामा दाखिल कर पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी। वाराणसी में बुधवार को रैपिडो चालक ने दरोगा की बेटी के साथ अभद्रता और छेड़खानी की है। पीड़िता ने जब इस मामले में अपने पिता को जानकारी दी तो पिता ने रैपिडो चालक को लंका थाना इलाके में रोक लिया।इसके बाद रैपिडो चालक के दोस्त ने वीडियो बनाकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. स्नान करते समय डूब रहे युवक को NDRF ने बचाया:बिहार से वाराणसी घूमने आया था युवक, उसे बचाने के लिए गंगा में कूद गए जवान वाराणसी के गंगा नदी के दांडी घाट पर गुरुवार की सुबह एक युवक गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होने लगा और गहरे पानी में पहुंच गया। धीरे धीरे वह डूबने लगा, बचाने के लिए वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। पढ़ें पूरी खबर… 2. दालमंडी से उठा इमाम हुसैन की याद में जुलूस:दुलदुल और ताबूत की जियारत को उमड़े जायरीन, मनाया इमाम का दसवां इमाम और उनके साथियों को कर्बला के मैदान में आज से 1448 साल पहले भूखा और प्यासा शहीद कर दिया गया था। शिया मुसलमान तब से ही इमाम हुसैन और के साथ शहीद हुए लोगों का गम मनाते आ रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. TET अनिवार्यता से नाराज शिक्षकों को साधने का प्रयास:वाराणसी से CM ने दी 12 लाख शिक्षकों को सौंगात, टीचर्स बोले- अब इलाज में मिलेगी बड़ी राहत कल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों के लिए बड़ी सौगात दी है। एक करोड़ तक एक्सीडेंटल बीमा के साथ साथ मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ वाराणसी के TFC ऑडिटोरियम से किया। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी में 24 घंटे में भाई-बहन की मौत:बहन ट्रेन से कटी, बचाने दौड़ा भाई भी चपेट में आया; गांव में मातम वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे ने एक ही परिवार की खुशियां छीन लीं। बुधवार देर शाम करीब 6 बजे 19 वर्षीय अन्नू पाल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।पढ़ें पूरी खबर… 5. वाराणसी में ट्रेन से कटा युवक, सिर अलग हुआ:कई टुकड़ों में कटा शरीर, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के संजोई गांव के पास गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी, जिसके चलते पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर उसकी शिनाख्त कराने में जुटी रही। पढ़ें पूरी खबर… 6. न तलाक दे रही....न साथ रहने को राजी है:वाराणसी में पति बोला- प्रेमी संग मिलकर झूठा केस दर्ज करवाया वाराणसी के बनकट गांव निवासी सागर कुमार गुप्ता ने अपनी पत्नी पर विवाहेतर संबंध, मारपीट, झूठे दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि पत्नी न तो उसके साथ रह रही है और न ही तलाक देने को तैयार है। पढ़ें पूरी खबर… 7. राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई टली, वकीलों ने मांगा समय; अब 24 जुलाई को होगी सुनवाई अमेरिका के बोस्टन स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में भगवान श्रीराम को लेकर कथित टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ताओं ने अदालत में वकालतनामा दाखिल कर पक्ष रखने के लिए समय मांगा, जिसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तारीख निर्धारित कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 8. मंत्री रविन्द्र जायसवाल की टिप्पणी पर सपा नेताओं में उबाल:जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन में हल्ला बोल, मांगा इस्तीफा उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल द्वारा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को वाराणसी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय के सामने हुए प्रदर्शन में मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग उठाई गई। पढ़ें पूरी खबर... 9. TB मुक्त अभियान में वाराणसी मंडल पहले स्थान पर:पूरे प्रदेश में 24 मार्च से 5 जुलाई तक चला 100 दिवसीय अभियान 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान में वाराणसी मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल किया है। 24 मार्च से 5 जुलाई 2026 तक संचालित अभियान के दौरान मंडल ने विभिन्न प्रमुख सूचकांकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। गांव से लेकर शहरी क्षेत्रों तक टीबी की स्क्रीनिंग, जांच और उपचार सेवाओं का व्यापक संचालन किया गया। पढ़ें पूरी खबर… 10. दरोगा की बेटी से रैपिडो चालक ने की छेड़खानी:गलत लोकेशन पर ले गया, दोस्त को बुलाकर हंगामा किया वाराणसी में बुधवार को रैपिडो चालक ने दरोगा की बेटी के साथ अभद्रता और छेड़खानी की है। पीड़िता ने जब इस मामले में अपने पिता को जानकारी दी तो पिता ने रैपिडो चालक को लंका थाना इलाके में रोक लिया।इसके बाद रैपिडो चालक के दोस्त ने वीडियो बनाकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। इस मामले में फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इटावा CDO बदले:अजय कुमार गौतम का ट्रांसफर, संजय कुमार सिंह को नई कमान
    Next Article
    'जल्दी ठीक हो जा यार, साथ बैठकर बहुत...', राजेश शर्मा की सेहत को लेकर परेशान हुए अक्षय कुमार, कैसी है 'फौजी' एक्टर की हालत?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment