Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 20 IAS अधिकारियों का तबादला, इटावा CDO बदले:अजय कुमार गौतम का ट्रांसफर, संजय कुमार सिंह को नई कमान

    6 hours ago

    1

    0

    इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में इटावा के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय कुमार गौतम का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के आदेश के अनुसार उन्हें अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात आईएएस अधिकारी संजय कुमार सिंह को इटावा का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वर्ष 2020 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी अजय कुमार गौतम ने 12 दिसंबर 2023 को इटावा के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। इससे पहले वह कानपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। इटावा में अपने करीब ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों, मनरेगा, स्वयं सहायता समूहों, आजीविका मिशन, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण, पौधरोपण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यक्रमों की नियमित समीक्षा कर उन्हें गति देने का प्रयास किया। शासन के ताजा आदेश के बाद अजय कुमार गौतम अब अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं, इटावा के नए मुख्य विकास अधिकारी बनाए गए संजय कुमार सिंह वर्तमान में मुजफ्फरनगर में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर कार्यरत हैं। शासन ने उन्हें इटावा की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने की संभावना है। कार्यभार संभालने के बाद जिले में चल रही विकास योजनाओं, निर्माण कार्यों और शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में चंद्रगहना रोड पर जलभराव:चकमाली मोहल्ले में बारिश से जनजीवन प्रभावित, राहगीर परेशान
    Next Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:दरोगा की बेटी से रैपिडो चालक ने की छेड़खानी, राहुल गांधी के खिलाफ दाखिल अर्जी पर सुनवाई टली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment