Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:श्रेया हत्याकांड का आरोपी बोला- मांग में दूसरे का सिंदूर कैसे देखता, 84 घाटों का संपर्क टूटा

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में हुए श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल के गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह को लेकर कई बाते सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विवेक ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह श्रेया से प्यार करता था और उसकी शादी किसी दूसरे से होने की बात वह स्वीकार नहीं कर पा रहा था। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में M.Sc छात्रा का हत्यारोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार वाराणसी में M.Sc छात्रा श्रेया उपाध्याय की हत्या के 20 दिन बाद आरोपी विवेक चौबे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विवेक को पुलिस ने सोमवार सुबह 5 बजे मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे विवेक को जवाबी कार्रवाई में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। इससे पहले उसके दोस्त पुनीत मिश्रा को पुलिस जेल भेज चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… 2. पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी मामले को CM ने लिया संज्ञान वाराणसी में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल में कार्डियोथोरेसिक सर्जन रहे पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी के साथ वार्ड में मारपीट के आरोप मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें बीएचयू के चीफ प्रॉक्टर, आईएमएस निदेशक और डीसीपी काशी को रखा गया है। पढ़ें पूरी खबर… 3. बाढ़ग्रस्त इलाके में ‘ड्रोन दीदी’ कर रहीं एंटी लार्वा छिड़काव, वाराणसी में नगर निगम ने जिम्मेदारी दी है वाराणसी में बाढ़ के पानी के उतरने के बाद फैलने वाले संक्रमण रोगों को फैलने से निपटने के लिए नगर निगम ने बड़ी तैयारी की है। निगम ने वाराणसी की फेमस ड्रोन दीदियों को इन इलाकों में मच्छर जनित रोगों से निपटने के लिए एंटी लार्वा के छिड़काव के लिए हायर किया है। रविवार की शाम में ड्रोन दीदी आशा देवी ने कोनिया वार्ड में एंटी लार्वा का छिड़काव किया। पढ़ें पूरी खबर… 4. वाराणसी कोर्ट ने कहा- सीओ कौशांबी सत्येंद्र तिवारी को अरेस्ट कर पेश करें प्रयागराज-कौशांबी बार्डर पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में 14 लोगों की मौत मामले में कार्रवाई में जुटे कौशांबी के सीओ सत्येंद्र तिवारी की गिरफ्तारी का आदेश कोर्ट ने जारी किया है। सिराथू सर्किल के सीओ सत्येंद्र तिवारी विस्फोट में मरने वालों के परिजनों से गले लगकर रोते नजर आए थे। उनका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर… 5. अमेरिका-ईरान युद्ध का असर, बनारसी साड़ी महंगी होगी बनारसी साड़ी के सभी प्रोडक्ट की कीमत अगले 3 दिन में बढ़ जाएंगी। 10 सितंबर से यह इनकी खरीदारी के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। बुनकरों के प्रतिष्ठित संस्था बुनकर उद्योग मंडल ने इस बात का एलान किया है। इस फैसले पर बुनकर बिरादराना तंजीम, बुनकर उद्योग मंडल, हिंदू बुनकर कल्याण समिति व गिरस्ता एवं व्यापारी बंधुओं ने अपनी सहमति जताई है। पढ़ें पूरी खबर… 6. काशी विद्यापीठ में छात्रों का धरना, रखीं 11 मांगें, विवि प्रशासन को सौंपा ज्ञापन महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासनिक भवन के सामने धरना दिया। समाजवादी छात्र संघ के छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वे पहले भी कई बार अपनी मांगों को लेकर धरना दे चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामला टाल दिया जाता है। पढ़ें पूरी खबर… 7. प्रो. टीके लाहिड़ी ने बहन-जीजा से की बात, बोले-ई हमारे घर का सबसे छोटा जमाई है काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल अस्पताल में भर्ती पद्मश्री प्रो. टीके लाहिड़ी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपनी बहन, जीजा और भतीजी से बातचीत की। करीब एक मिनट की इस छोटी-सी बातचीत केदौरान उनके चेहरे पर लंबे समय से पहचानी जाने वाली मुस्कान दिखाई दी। पढ़ें पूरी खबर... 8. वाराणसी में घटी गंगा, सिल्ट ने बढ़ाई समस्या, 84 घाटों का संपर्क टूटा गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बाद अब पानी धीरे-धीरे उतरने लगा है, लेकिन बाढ़ का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। जलस्तर कम होने के साथ ही वाराणसी के घाटों पर जमा मिट्टी और सिल्ट लोगों के लिए नई परेशानी बन गई है। पढ़ें पूरी खबर… 9. वाराणसी में श्रेया हत्याकांड आरोपी गिरफ्तार, कहा- मांग में दूसरे का सिंदूर कैसे देखता वाराणसी में हुए श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल के गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में हत्या की वजह को लेकर कई बाते सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, विवेक ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह श्रेया से प्यार करता था और उसकी शादी किसी दूसरे से होने की बात वह स्वीकार नहीं कर पा रहा था। पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में स्कूल का ताला तोड़कर कुकर, भगौना और सिलेंडर ले गए वाराणसी के सारनाथ में चोरों ने एक कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाया है। यहां एक हफ्ते में दूसरी बार चोरी की घटना हुई है। चोर स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलेंडर, कुकर और भगौना ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर मस्जिद विवाद:एडवोकेट बोले- सरकार मालिकाना हक साबित नहीं कर सकी; वारिस ने कहा- पुरखों की बनवाई मस्जिद गिरने का दुख
    Next Article
    प्रयागराज कोर्ट ने भास्कर इन्वेस्टिगेशन को जांच में शामिल किया:आशुतोष महाराज ने शंकराचार्य के खिलाफ साजिश रची थी, अब FIR का दायरा बढ़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment