Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक पर FIR:नगर निगम के नायब तहसीलदार ने बताया- सरकारी भूमि को नियम विरुद्ध फ्री होल्ड कराया

    3 hours ago

    1

    0

    नगर निगम वाराणसी के नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव ने कलक्ट्रेट के तत्कालीन हेड क्लर्क ग्रामीण सीलिंग/वरिष्ठ सहायक सलगू राम और उनके भाइयों पर FIR दर्ज कराई है। मामला भूमि आराजी संख्या 538 मौजा सिकरौल, परगना शिवपुर तहसील सदर रकबा 889.30 वर्गफीट की भूमि फ्री होल्ड से जुड़ा है। जिसे जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था। बता दें कि सरकारी विभाग में कार्यरत होकर सरकारी भूमि पर कब्जा करना गलत है। ऐसे में थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। डीएम ने फ्री होल्ड निरस्त किया था नायब तहसीलदार शेषनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया - जिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नजूल की ओर से 17 मई 2025 को जारी एक पत्र के अनुसार वरिष्ठ लिपिक ग्रामीण सीलिंग/ वरिष्ठ सहायक नजूल सलगू राम द्वारा पत्रावली प्रस्तुत करने और फ्री होल्ड धारक/ आवेदकगण द्वारा अवैध कब्जादार के रूप में दावा किया गया था। जिसे जिलाधिकारी ने निरस्त किया था। दो भाई सरकारी नौकरी में नायब तहसीलदार ने बताया - फ्री होल्ड धारक संतोष कुमार श्रीवास्तव वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट वाराणसी व उनके भाई राम जी लाल श्रीवास्तव पुलिस विभाग में अधिकारी थे। जिनके द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किया जाना गलत है। दर्ज कराई FIR नायब तहसीलदार नगर निगम ने इसका संज्ञान लेते हुए कैंट थाने में सलगू राम तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक ग्रामीण सीलिंग/ वरिष्ठ सहायक कलेट्रेट, फ्री -होल्ड धारक संतोष कुमार श्रीवास्तव तत्कालीन वरिष्ठ सहायक कलेट्रेट वाराणसी, उनके भाई पूर्व पुलिस अधिकारी राम जी लाल श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव और दिनेश श्रीवास्तव सभी निवासी डिठौरी महाल, सिकरौल थाना कैंट के विरुद्ध FIR दर्ज कराई गई है। पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में आज लगेगा 34.39 लाख पौधों का हरित अभियान:सभी ग्राम पंचायतों में होगा वृक्षारोपण महोत्सव, पौधारोपण के साथ संरक्षण पर जोर
    Next Article
    कांग्रेस कार्यालय में गूंजा 'राममंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी-छोड़' का नारा:प्रवक्ता रागिनी बोली- PM ने श्रेय लिया अब मौन, RTI के दायरे में लाए जाए धर्मस्थल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment