Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस कार्यालय में गूंजा 'राममंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी-छोड़' का नारा:प्रवक्ता रागिनी बोली- PM ने श्रेय लिया अब मौन, RTI के दायरे में लाए जाए धर्मस्थल

    17 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में राममंदिर में चढ़ावा चोरी और कांग्रेस नेताओं के होटल अरेस्ट पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डा. रागिनी नायक ने सरकार को घेरा। शनिवार दोपहर को पड़ारकर भवन सभागार में कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर की जांच के मुद्दों पर सवाल उठाए। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने राम मंदिर चढ़ावा चोर, गद्दी छोड़ का नारा बुलंद करते हुए केंद्र सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में मात्र 40 दिनों के भीतर लगभग 70 बार चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। मामले को लेकर बनाई गई एसआईटी (SIT) की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया जा रहा है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसी बड़े चेहरे को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन और उसके संचालन को लेकर सरकार की मंशा पर उंगली उठाई। उन्होंने दावा किया कि इस ट्रस्ट को जानबूझकर आरटीआई (RTI) के दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण का पूरा श्रेय लिया था, लेकिन अब भक्तों के चढ़ावे की इस सरेआम लूट और 'चंदा चोरी' पर पूरी तरह से मौन हैं। शनिवार को डा. रागिनी नायक ने कहा कि इतनी आसानी से राम मंदिर की चंदा चोरी कांग्रेस भूलने नहीं देगी। देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, मजदूर, महिलाएँ, वृद्ध, बच्चे, जवान-तमाम श्रद्धालु अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई, अपने गहने, अपनी बचत और कुछ तो अपना सर्वस्व राम-मंदिर निर्माण में योगदान करने के लिए आगे आए थे। भाजपा-RSS-विश्व हिन्दू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने भगवान राम के नाम पर राजनीति की, भगवान राम को राजनीति के दलदल में घसीटा, राम-नामी की माला ओढ़ कर देश भर से चंदा इकट्ठा किया और धर्म और राजनीति के इस खतरनाक घाल-मेल से सत्ता की कुर्सी पर काबिज हुए। चौपाइयों से उठाई बात रागिनी ने कहा कि सम्पूर्ण जगत को सीता-राम का रूप मान कर, राम-मय, ईश्वर-मय मान कर मैं हाथ जोड़ कर प्रणाम करती हूं। बहुत दुःख हुआ, बहुत कष्ट, बहुत पीड़ा, बहुत वेदना। हर वो स्त्री और पुरुष जो, हर वो भक्त, हर वो श्रद्धालु जिसने राम भक्ति में लीन हो कर, समर्पण के भाव से प्रभु श्री राम का नाम लिया, तन-मन या धन से राम-मंदिर के निर्माण में योगदान दिया। सिया राममय सब जग जानी। करहुँ प्रणाम जोरि जुग पानी॥ परहित सरिस धरम नहिं भाई। पर पीड़ा सम नहिं अधमाई॥ पीएम की खामोशी पर तंज, PMO की भूमिका पूछी उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के गठन की घोषणा संसद में पीएम ने की और प्रशासनिक ढांचे और शीर्ष नियुक्तियों में सक्रिय भूमिका PMO की रही। पीएम ने भूमि पूजन किया और फिर शिलान्यास भी करने अयोध्या आए। प्राण-प्रतिष्ठा करते हैं मोदी जी और दर्शनावरोहण भी करते हैं। इसका उद्घाटन भी पीएम के हाथों हुआ। इतना सब करने के बाद चंदा-चढ़ावा चोरी से पल्ला कैसे झाड़ सकते हैं मोदी जी? मीठा-मीठा गप-गप और कड़वा-कड़वा थू-थू कैसे कर सकते हैं मोदी जी? तंज कसा कि किसी मामले में खामोशी का मतलब हां होता है और अगर नहीं है तो पीएम को खामोशी तोड़नी चाहिए। पत्रकार वार्ता में जिला और महानगर अध्यक्ष क्रमशः राजेश्वर सिंह पटेल, राघवेन्द्र चौबे, संजीव सिंह, गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, सतनाम सिंह, दिलीप चौबे, अरुण सोनी, वकील अंसारी, अनुराधा यादव,अब्दुल हमीद डोडे,विकास कौण्डिल्य, रोहित दुबे,परवेज खां, किशन यादव,अरविन्द सेठ,रामजी गुप्ता शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी कलेक्ट्रेट के वरिष्ठ सहायक पर FIR:नगर निगम के नायब तहसीलदार ने बताया- सरकारी भूमि को नियम विरुद्ध फ्री होल्ड कराया
    Next Article
    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष पदभार ग्रहण:लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन के साथ रोहित मिश्रा संभालेंगे भाजयुमो की कमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment