Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में चाकू मारकर युवक की हत्या:कमरे में खून से लथपथ मिला, साथ रहने वाले दोस्त को पुलिस ने हिरासत में लिया

    7 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में सोमवार की देर रात 3 बजे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह युवक को उसके रूम से मृत अवस्था में पाया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस इन उसके साथ रहे रहे उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना भेलूपुर थानाक्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी बजरडीहा की है। 2 तस्वीर देखिए… एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया- भेलूपुर थानाक्षेत्र के बड़ी गैबी में वीडीए काॅलोनी में दीपांशु राय और खुश पांडेय एक कमरे में रहते थे। रात 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि दीपांशु राय अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची थी। एसीपी ने बताया - दीपांशु राय खून से लथपथ मृत अवस्था में कमरे में पड़े हुए थे। मौके पर मौजूद उनके दोस्त खुश पांडेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, खुश पांडेय ने पूछताछ के दौरान बताया है कि वे लंबे समय से एक-दूसरे के साथ संपर्क में थे। उसने मंदिर में शादी भी करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया है कि कुश पांडेय और दीपांशु दोनों पति-पत्नी की तरह इस मकान में रहते थे। शराब के सेवन के बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और मारपीट होती थी। कार्रवाई में जुटी पुलिस पुलिस ने बताया है कि घटनास्थल से कुश पांडे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने ही चाकू गोद कर अपने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया है कि फिलहाल मृतक के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर गौरव जैन का जुलूस निकाला:कानपुर में जहां था खौफ, वहां हाथ जोड़कर बोला- 'अब अपराध नहीं करूंगा'
    Next Article
    देवरिया में झोपड़ियां हटाने की कार्रवाई रोकने की मांग:जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से की मुलाकात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment